Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ममता ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
kolkata, Mamta ,targeted PM Modi

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को पीएम नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संदेशखाली की घटना को लेकर गलत सूचना फैला रही है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए देश में सबसे सुरक्षित राज्य है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल सरकार को महिला सुरक्षा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दावे पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री तब चुप रहते हैं जब भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं पर अत्याचार होता है।

कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गांगुली को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि हम आपकी हार सुनिश्चित करेंगे फिर चाहे लोकसभा चुनाव में आप कहीं से भी लड़े।

गांगुली गुरुवार को ही भाजपा में शामिल हुए। ममता बनर्जी ने महिला अधिकार को लेकर कोलकाता में आयोजित रैली का नेतृत्व किया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कई लोगों ने संदेशखाली पर फर्जी सूचनाएं फैलाई हैं। कुछ घटनाओं को जिस तरह से दिखाया गया वह निंदनीय है। कुछ घटनाएं घटी होंगी और वे हम तक नहीं पहुंची होंगी। लेकिन जब हमें पता चलता है तो हम कार्रवाई करते हैं। अगर तृणमूल कार्यकर्ता गलती पर हैं तो मुझे उसे गिरफ्तार करने में कोई झिझक नहीं है।

प्रधानमंत्री का नाम लिए बिना तृणमूल प्रमुख ने कहा, ‘‘कल आप यहां आये और हमें उपदेश दिया कि यहां महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में वीभत्स बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। भाजपा को शर्म आनी चाहिए कि मणिपुर में हमारी बेटियों के साथ बलात्कार किया गया और उन्हें जला दिया गया।’’ उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से देश का सबसे सुरक्षित राज्य है।

बनर्जी ने भाजपा नेताओं पर पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा के बारे में अफवाह फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं पर अत्याचार होता है तो वे चुप्पी साध लेते हैं।

पूर्व न्यायाधीश गांगुली पर निशाना साधते हुए बनर्जी ने कहा कि उन्होंने अपने फैसलों के जरिये राज्य के हजारों युवाओं की नौकरी छीन ली। उन्होंने कहा कि युवा आपको क भी माफ नहीं करेंगे। आपके सभी फैसले सवालों के घेरे में है। हम आपकी हार सुनिश्चित करेंगे।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा, तृणमूल कांग्रेस से आक्रोशित है क्योंकि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी पश्चिम बंगाल में उसे विभाजनकारी राजनीति करने नहीं दे रही है। उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि हम उन्हें विभाजनकारी राजनीति नहीं करने दे रहे हैं, पिंटू बाबू को गुस्सा आता है। मैं भाजपा को पिंटू बाबू कहती हूं। पिंटू बाबू क्यों आक्रोशित हैं? उन्होंने बंगाल में 400 टीम भेजी लेकिन एक भी मणिपुर में नहीं जहां महिलाओं पर हमला किया गया उन्हें निर्वस्त्र किया गया।’’

MadhyaBharat 7 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.