Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
देश में नई क्रांति का नाम है राहुल गांधी: नवजोत सिद्धू
chandigarh, Rahul Gandhi , Navjot Sidhu

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने जेल से बाहर आते ही केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि जब-जब देश में तानाशाही बढ़ी है, तब-तब-तब क्रांति आई है। वर्षों पहले हुई क्रांति में राहुल गांधी के परिजनों की भूमिका अहम थी और अब राहुल गांधी इस देश में नई क्रांति लेकर आ रहे हैं। राहुल गांधी को देश में नई क्रांति का वाहक करार देते हुए नवजोत सिद्धू ने कहा कि आज राहुल गांधी सत्य हैं, जिन्हें दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

शनिवार को जेल से रिहा हाेने के बाद करीब एक साल बाद मीडिया के सामने आए सिद्धू ने अपनी संक्षिप्त बातचीत में कई बार राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी का नाम लिया। सिद्धू ने केंद्र सरकार का नाम लिये बगैर कहा कि देश में जहां-जहां अल्पसंख्यक लोग बहुमत की सरकारों में हैं, वहां की सरकारों को तोड़ने का प्रयास किया गया है। आज वोटों के विकेंद्रीकरण के लिए पंजाब को तोड़ा जा रहा है।

 

पंजाब हमेशा से इस देश की ढाल रहा है और अब पंजाब को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पहले माहौल बिगाड़ों और फिर संवार कर अपना नाम करो। इस देश के शासकों की यह नीति है। पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने की तैयारी चल रही है। सिद्धू ने कहा कि अगर पंजाब को कमजोर करेंगे तो खुद कमजोर हो जाएंगे।

 

सिद्धू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपना छोटा भाई करार देते हुए उन्हें भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने भगवंत मान को अखबारी मुख्यमंत्री की संज्ञा देते हुए कहा कि झूठे सपने दिखाकर पंजाब को आर्थिक रूप से तबाह किया जा रहा है। 25 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेकर पंजाब वासियों को मुफ्त बिजली दी जा रही है। सिद्धू ने पंजाब की आआपा सरकार द्वारा चुनाव के दौरान किए गए वादे याद दिलाते हुए कहा कि उनकी लड़ाई पंजाब की भावी पीढ़ियों के लिए है। सिद्धू ने पंजाब सरकार के कार्यकाल को असफल करार देते हुए कहा कि आज भी रेत की कालाबाजारी खुलेआम हो रही है। चन्नी सरकार को केंद्रीय बलों की तैनाती के मुद्दे पर घेरने वाले भगवंत मान बताएं कि आज पंजाब की सीमा पर केंद्रीय सुरक्षा बल क्यों तैनात किए गए हैं।

MadhyaBharat 1 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.