Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
परिवारवाद और भ्रष्टाचार में सबसे आगे महाआघाड़ी गैंग: पुष्पेन्द्र सिंह धामी
dehradoon, Maha Aghadi gang , Pushpendra Singh Dhami

देहरादून/महाराष्ट्र । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को महाराष्ट्र के कई विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया। मुख्यमंत्री धामी ने अपनी जनसभाओं में कहा कि महाआघाड़ी गैंग परिवारवाद व भ्रष्टाचार में सबसे आगे है। महाआघाड़ी के नेता खुलेआम वीर सावरकर का अपमान करते हैं और इस पर बाला साहेब ठाकरे का उत्तराधिकारी बताने वाले उद्धव ठाकरे चुप्पी साधे बैठे रहते हैं।

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने भायंदर ठाणे विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार नरेन्द्र लाल चंद मेहता, वर्तक नगर ठाणे (ईस्ट) में संयुक्त रूप से कोपरी-पचपखड़ी विधानसभा क्षेत्र से महायुति संगठन व शिवसेना उम्मीदवार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, ओवला मजीवाड़ा सीट से शिवसेना उम्मीदवार प्रताप सरनाइक और ठाणे शहर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संजय केलकर के पक्ष में जनता से वोट की अपील की।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस में चाचा नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक ने दलितों और बाबा साहेब का अपमान किया है। महाआघाड़ी गैंग के नेताओं ने महाराष्ट्र को तुष्टिकरण की प्रयोगशाला बनाया हुआ है। यह चुनाव महाराष्ट्र की जनता के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। इस चुनाव में हम सभी को एकजुट होकर ऐसी सरकार का गठन करना है जो सनातन संस्कृति में आस्था रखती हो और राष्ट्रवाद एवं विकास को प्राथमिकता देते हुए महाराष्ट्र को विकास के पथ पर तेजी से आगे ले जाने का कार्य करे। धामी ने कहा कि महाआघाड़ी ने कभी भी महाराष्ट्र के विकास को प्राथमिकता नहीं दी। इस गठबंधन को अपने व्यक्तिगत विकास की चिंता है। इनके नेताओं ने हमेशा सनातन का विरोध किया। राजनीतिक स्वार्थ के चलते जनकल्याणकारी योजनाओं को रोकने जैसे कुकृत्य किए। इसके विपरीत, आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महायुति का गठबंधन राष्ट्रवाद और विकास को प्राथमिकता दे रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश में जहां भी डबल इंजन की सरकार बनी है, वहां विकास की गति तेज हुई है। डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में ही उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का कानून बन सका है। इसके अलावा हमने कड़ा धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया है और 'लैंड जिहाद' से मुक्ति के लिए मिशन स्तर पर कार्य करते हुए 5,000 एकड़ से अधिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है। धामी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारी सनातन संस्कृति का पुनर्जागरण हो रहा है। प्रधानमंत्री के सशक्त नेतृत्व में आस्था के केंद्रों का पुनर्स्थापन और वैभव का पुनर्निर्माण संभव हुआ है। यह समय है कि महाराष्ट्र की जनता भी भाजपा के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनाने में सहयोग करे।

 

उन्होंने जनता से भाजपा उम्मीदवार को विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से जनता में भाजपा के प्रति उत्साह और विश्वास दिखाई दे रहा है, यह स्पष्ट है कि ठाणे क्षेत्र की सभी विधानसभा क्षेत्रों में महायुति संगठन की जीत तय है।

इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा, पूर्व राज्य मंत्री अमरजीत मिश्रा, पूर्व महापौर डिंपल मेहता, प्रदेश संयोजक उत्तराखंड सेल महेंद्र सिंह गुंसाई, संजय बागुले, अरविंद टोनी, प्रकाश शिंदे, शैलेश पांडेय, प्रवक्ता रविंद्र दत्ता, मंडल अध्यक्ष हयात सिंह राजपूत, जेडी तिवारी, अनिल, ललिता दलवीर रौतेला, अर्जुन रावत मौजूद रहे।

MadhyaBharat 17 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.