Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
देर रात तक चली भाजपा सीईसी की बैठक
new delhi, BJP CEC meeting , late night

नई दिल्ली। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाने के लिए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक देर रात तक चली। इन चुनावों में उम्मीदवारों के नामों पर सहमति लगभग बन गई है। जल्द ही भाजपा सभी उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। गुरुवार से ही इस संबंध में दिल्ली में कई बैठकों का दौर चल रहा है। गुरुवार देररात तक पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ राज्यों के वरिष्ठ नेताओं की बैठक चली। शुक्रवार को भी बैठकों का दौर चलता रहा और करीब शाम सात बजे से एक बार फिर केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू हुई जो देर रात तक चली।

केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बी एस येदियुरप्पा, के. लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, देवेंद्र फडणवीस, ओम माथुर, नितिन पटेल, डी.के. अरुणा, सत्यनारायण जटिया और सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद रहे। इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राजस्थान के पार्टी अध्यक्ष सीपी जोशी, गजेन्द्र सिंह शेखावत, प्रह्लाद जोशी, शिवराज सिंह, रमन सिंह, वसुंधरा राजे सिंधिया, तेलंगाना के राज्य प्रभारी तरुण चुघ,अध्यक्ष जी किशन रेड्डी, बंदी संजय भी शामिल हुए ।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के 230 सीट में से भाजपा ने अबतक 4 सूची जारी करते हुए 136 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। मध्यप्रदेश में अपनी चौथी सूची में बीजेपी ने 3 केन्द्रीय मंत्रियों सहित 7 सांसदों को और राज्य के 25 मंत्रियों के नाम शामिल किये थे । वहीं, भाजपा ने छत्तीसगढ़ के लिए तीन लिस्ट में 90 में 86 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है । छत्तीसगढ़ में अब सिर्फ चार नामों के घोषणा का इंतजार है। छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरण में चुनाव होने हैं। राजस्थान के 200 विधानसभा सीटों पर में 25 नवंबर को चुनाव होने हैं जिसके लिए भाजपा ने 41 उम्मीदवारों की एक सूची जारी कर दी है जिसमें 7 सांसद के नाम भी शामिल हैं। 119 विधानसभा सीटों के साथ तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान है और भाजपा ने यहां अभी एक भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है। मिजोरम के 40 विधानसभा सीट के लिए भाजपा ने अब तक 21 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है । मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होना है।

MadhyaBharat 21 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.