Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जम्मू-कश्मीर में 15 नए वर्गों को शामिल कर सामाजिक जाति सूची का विस्तार
जम्मू-कश्मीर में 15 नए वर्गों को शामिल कर सामाजिक जाति सूची का विस्तार

आरक्षण नियमों के अन्तर्गत सामाजिक जातियों को सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत आरक्षण प्राप्त है

केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 15 नए वर्गों को शामिल कर सामाजिक जाति सूची का विस्तार किया गया है।मौजूदा सामाजिक जातियों की सूची में उनके नामों को प्रतिस्थापित करके कुछ संशोधन भी किए हैं। जम्मू-कश्मीर सरकार के आरक्षण नियमों के अन्तर्गत सामाजिक जातियों को सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत आरक्षण प्राप्त है। जम्मू-कश्मीर सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़ा वर्ग आयोग की सिफारिशों पर सामाजिक जाति सूची को फिर से तैयार किया गया है। इस आयोग का गठन 2020 में किया गया था।

रक्षा राज्‍य मंत्री ने जम्‍मू-कश्‍मीर के उधमपुर में उत्‍तरी कमान मुख्‍यालय का दौरा किया

रक्षा राज्‍य मंत्री अजय भट्ट ने आज जम्‍मू-कश्‍मीर के उधमपुर में उत्‍तरी कमान मुख्‍यालय का दौरा किया। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि केन्‍द्रीय मंत्री ने वहां वरिष्‍ठ अधिकारियों से मुलाकात की और रक्षा से संबंधित विभिन्‍न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। उन्‍होंने देश के लिए अपने जीवन की आहूति देने वाले वीर जवानों को ध्रुव युद्ध स्मारक पर मालार्पण कर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भट्ट ने शौर्य दिवस मोटरसाइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। 1947-48 के युद्ध के दौरान भारतीय सेना के श्रीनगर में उतरने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य में इस रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का समापन नई दिल्‍ली स्थित राष्‍ट्रीय समर स्‍मारक पर 27 अक्‍टूबर 2022 को होगा। अजय भट्ट ने जम्‍मू-कश्‍मीर और लद्दाख में तैनात सेना के साहस और उसकी निस्‍वार्थ सेवा की सराहना भी की।

MadhyaBharat 23 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.