Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
रेलवे पर राजनीतिक सौदेबाजी का दबाव हटा तो भारत में रेल दौड़ने लगीः प्रधानमंत्री
new delhi,Railways started running ,PM

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि आजादी के बाद से रेलवे के आधुनिकीकरण पर हमेशा राजनीतिक स्वार्थ हावी रहा। इस स्थिति में 2014 के बाद बदलाव आया जब देश ने एक स्थिर और मजूबत सरकार को चुना। इससे राजनीतिक सौदेबाजी रुकी और रेलवे ने चैन की सांस ली। इसके बाद रेल नई उंचाइयां छूने के लिए तेज गति से दौड़ने लगी। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली कैंट -अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। यह बड़ी बात उन्होंने इसी मौके पर कही।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले की तुलना में राजस्थान के रेल बजट में 14 गुना की बढ़ोतरी की गई है। बीते वर्षों में रेलवे में गेज परिवर्तन और दोहरीकरण के काम से राजस्थान के जनजातीय क्षेत्रों को लाभ हुआ है। पटरियों के साथ रेलवे स्टेशनों का भी कायाकल्प किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान को आज अजमेर से दिल्ली के लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस मिल रही है। वंदे भारत ट्रेन आज विकास, आधुनिकता, स्थिरता और आत्म-निर्भरता का पर्याय बन चुकी है। वंदे भारत एक्सप्रेस स्वदेश निर्मित पहली सेमी-हाईस्पीड ट्रेन है और सभी सुरक्षा प्रणाली से लैस है। वंदे भारत ट्रेन राजस्थान में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देगी।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर गहरा दुख जताया कि आजादी के बाद से रेलवे के आधुनिकीकरण पर हमेशा राजनीतिक स्वार्थ हावी रहा। राजनीतिक स्वार्थ के चलते बनाए गए रेल मंत्री ने ऐसी-ऐसी ट्रेनों की घोषणा की गई जो कभी चली ही नहीं। गरीब की जमीन छीन कर उन्हें रेलवे में नौकरी का झांसा दिया गया। रेलवे की सुरक्षा और स्वच्छता को नजरअंदाज किया गया। ऐसी अव्यवस्था में बदलाव 2014 के बाद आना शुरू हुआ।

रेल और रेल कनेक्टिविटी के इंफ्रास्ट्रक्चर के सशक्तिकरण को देश के सशक्तिकरण से जोड़ते हुए उन्होंने विश्वास जाताया कि नई ट्रेन राजस्थान के विकास को गति देने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान देश के शीर्ष पर्यटन गंतव्य में से एक है। राजस्थान की कनेक्टिविटी को लेकर बीते वर्षों में अभूतपूर्व काम किया गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी लगभग 1,400 किलोमीटर सड़कों पर काम कर रही है। हमारी सरकार रोड के साथ ही राजस्थान में रेल कनक्टिविटी को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। पर्यटकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए सरकार अलग अलग तरह की सर्किट ट्रेनों का भी संचालन कर रही है। भारत गौरव सर्किट ट्रेन अब तक 70 से ज्यादा ट्रिप लगा चुकी है।

उन्होंने कहा कि भारतीय रेल ने राजस्थान में लगभग 70 'वन स्टेशन-वन प्रोडक्ट' स्टॉल लगाए हैं। इन स्टॉल्स के जरिए जयपुरी रजाइयों और हस्तशिल्प की जमकर बिक्री हो रही है। यानी राजस्थान के छोटे किसानों, कारीगरों और हस्तशिल्पियों को बाजार तक पहुंचने का नया माध्यम मिल गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रफ्तार से लेकर खूबसूरत डिजाइन तक वंदे भारत ट्रेन तमाम खूबियों से संपन्न है। इन्हीं सब खूबियों को देखते हुए आज देश में वंदे भारत ट्रेन का गौरवगान हो रहा है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में अबतक 60 लाख लोग सफर कर चुके हैं। तेज गति वंदे भारत की सबसे बड़ी विशेषता है। इससे लोगों का समय बचता है।

MadhyaBharat 12 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.