Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
गुरुनानक जयंती पर पाकिस्तान ने भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए जारी किए 3 हजार वीजा
new delhi, Pakistan issues ,Guru Nanak Jayanti

नई दिल्ली । पाकिस्तान ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 3 हजार भारतीय सिख तीर्थयात्रियों को वीजा जारी किया है। गुरु नानक देव जी की 554वीं जयंती 15 नवंबर को है।

 

नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग ने इसकी जानकारी दी। इसके अनुसार 14-23 नवंबर 2024 तक पाकिस्तान में आयोजित होने वाले बाबा गुरु नानक देव जी के जन्मदिन समारोह में भाग लेने के लिए भारत के सिख तीर्थयात्रियों को 3 हजार से अधिक वीजा जारी किए हैं। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रभारी राजयनिक साद अहमद वाराइच ने हार्दिक बधाई दी और तीर्थयात्रियों को सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

 

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान-भारत के बीच बने प्रोटोकॉल के तहत 1974 से पाकिस्तान धार्मिक तीर्थस्थलों की यात्रा पर वीजा जारी करता है। यात्रा के दौरान पाकिस्तान में तीर्थयात्री डेरा साहिब, पंजा साहिब, ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब के दर्शन करते हैं।

 

MadhyaBharat 10 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.