Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल के सामने होंगे डॉ. मुनीष रायजादा
new delhi, Dr. Munish Raizada, Delhi Assembly elections

नई दिल्ली । भारतीय लिबरल पार्टी (बीएलपी) अध्यक्ष डॉ. मुनीश कुमार रायजादा ने दिल्ली विधानसभा के आगामी चुनाव में

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आआपा) संयोजक अरविंद केजरीवाल को चुनौती देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल दिल्ली में जहां से भी मैदान में होंगे, वह वहीं से चुनाव लड़ेंगे।

 

डॉ. रायजादा ने बताया कि उन्होंने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र (एसी -40) में चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है, क्योंकि केजरीवाल वर्तमान में इसी क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सीधी लड़ाई भ्रष्ट लोगों को सत्ता से बाहर करने के बीएलपी के संकल्प का आगाज है। उल्लेखनीय है कि डॉ. रायजादा यूएसए से लौटे हैं। वह अन्ना आंदोलन के शुरुआती स्वयंसेवकों में से एक हैं।

 

उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली राज्य की दयनीय स्थिति के लिए जिम्मेदार हैं। डॉ. रायजादा ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो सबसे पहले भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए एंटी करप्शन कमीशन का गठन करेगी। यह आयोग न केवल भ्रष्टाचारियों को बेनकाब करेगा, बल्कि राजनीति में पारदर्शिता और सच्चाई की नींव को मजबूत करेगा।

 

MadhyaBharat 15 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.