Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पंजाब में तीन घंटे रेल पटरियाें पर बैठकर किसानाें ने जताया विराेध
chandigarh, Farmers in Punjab protested, three hours
चंडीगढ़ । पंजाब के शंभू व खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में बुधवार को किसानों ने तीन घंटे तक रेलवे ट्रैक जाम करके विरोध जताया। किसानों ने रेल ट्रैक पर बैठने से दर्जनों ट्रेनाें के रूट डायवर्ट किए गए, जबकि कई गाड़ियाें को रद्द कर दिया गया। रेल राेकाे आंदोलन के कारण भारी संख्या में यात्री परेशान रहें। किसानों ने रेल रोको आंदोलन को सफल करार देते हुए अब 30 दिसंबर को पंजाब बंद का ऐलान किया है।
 

किसान नेता सरवरण सिंह पंधेर ने कहा कि हम दुकानदारों, धार्मिक संस्थाओं, व्यापार मंडल और ट्रेड यूनियनों से मीटिंग करेंगे। उनसे मांग करेंगे कि वह पंजाब बंद में सहयोग दें।

 

किसानों ने आज पंजाब में तीन घंटे रेलवे ट्रैक जाम किया। इस दाैरान प्रदेश भर में किसान दोपहर 12 बजे 48 जगहों पर ट्रैक पर बैठ गए और तीन बजे के बाद ट्रैक खाली किए। रेलवे ट्रैक जाम होने से दिल्ली-पठानकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस को लुधियाना के ढंडारी कलां में रोकना पड़ा। रेल राेकाे आंदाेलन के चलते कुछ ट्रेनों को रद्द, तो कुछ को डायवर्ट भी करना पड़ा। किसानों के प्रदर्शन से करीब 60 ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा।  

 

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर भी काफी संख्या में किसान जुटे। बठिंडा में मुल्तानिया पुल नीचे भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की तरफ से तीन घंटे ट्रैक जाम रहा।किसान नेताओं ने कहा कि उनकी मांगे पूरी नहीं हो रही हैं। सरकार को चाहिए कि उनसे बातचीत करे।

MadhyaBharat 18 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.