Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
भिवंडी इमारत हादसाः अब तक आठ लोगों की मौत
mumbai, Bhiwandi building collapse, eight died

मुंबई। ठाणे जिले में भिवंडी शहर के वालपाड़ा इलाके में वर्धमान बिल्डिंग हादसे में सोमवार सुबह तक मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई। मलबे से अब तक 18 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। इन सभी का इलाज ठाणे के उपजिला अस्पताल में हो रहा है। नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ ) के सब डिवीजनल आफिसर अमित सानप ने बताया कि मलबे में अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ और टीडीआरएफ की टीम सावधानी से मलबा हटा रही हैं।

 

यह तीन मंजिला बिल्डिंग शनिवार दोपहर तकरीबन 12 बजे ढह गई थी। मृतकों में दो को छोड़कर बाकी की पहचान नवनाथ सावंत (40), लक्ष्मीदेवी महतो (26) , सोना कोरी (4 साल 6 महीने), सुधाकर गवई (34), प्रवीण चौधरी (22) और त्रिवेणी यादव (40) के रूप में हुई है।

 

नारपोली पुलिस बिल्डर इंद्रपाल पाटिल को गिरफ्तार कर चुकी है। इस इमारत का निर्माण 2014 में इंद्रपाल पाटिल ने करवाया था। इसकी छत पर मोबाइल टावर भी लगा था। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे प्रत्येक पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने कहा है कि घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

 

MadhyaBharat 1 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.