Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
खराब मौसम की वजह से इंडिगो की फ्लाइट पाकिस्तान में घुसी
खराब मौसम की वजह से इंडिगो की फ्लाइट पाकिस्तान में घुसी

खराब मौसम की वजह से इंडिगो की श्रीनगर-जम्मू फ्लाइट 6e-2124 को रविवार को पाकिस्तान एयरस्पेस में 2 बार घुसना पड़ा। इसके बाद फ्लाइट की अमृतसर में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। इंडिगो फ्लाइट का पाकिस्तान एयर स्पेस में दाखिल होने का दो हफ्तों में यह दूसरा मामला है।यह घटना रविवार की है। दोपहर 3.36 बजे श्रीनगर से इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-2124 ने जम्मू के लिए उड़ान भरी थी। 28 मिनट के बाद यह फ्लाइट मौसम खराब होने के कारण J&K के कोटे जमैल के रास्ते पाकिस्तान में दाखिल हुई। तकरीबन 5 मिनट तक यह फ्लाइट पाकिस्तान एयरस्पेस में रही और सियालकोट होते जम्मू की तरफ बढ़ गई।जम्मू में भी खराब मौसम था। इससे वहां भी लैंड नहीं हो सकी। इसके बाद फ्लाइट ने अमृतसर का रुख किया। शाम 4.15 बजे के करीब यह फ्लाइट दोबारा पाकिस्तान सीमा में दाखिल हुई। J&K के कड़ियाल कलां से दाखिल यह फ्लाइट तकरीबन दोपहर 4.25 बजे के करीब अमृतसर में अजनाला के कक्कड़ गांव के करीब भारतीय सीमा में लौटी।

 

MadhyaBharat 26 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.