Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
तुर्की के इस्तांबुल में आतंकी बम विस्‍फोट
तुर्की के इस्तांबुल में आतंकी बम विस्‍फोट

 

विस्‍फोट में छह लोगों की मौत और 81 घायल

 

तुर्की में मध्य इस्ताम्बुल के व्यस्त इलाके में बम विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई और 81 घायल हो गए। यह विस्फोट कल दोपहर तक्सीम चौक इलाके में हुआ। तुर्की के उपराष्ट्रपति फुएत ओक्टे ने बताया कि विस्फोट आतंकवादी हमला हो सकता है, जिसे एक महिला ने अंजाम दिया। अब तक किसी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। 2016 में भी आत्मघाती हमलावर ने इस इलाके को निशाना बनाया था।गृह मंत्री सोयलू ने इस्तिकलाल में धमाके को लेकर प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि बम गिराने वाले को हिरासत में लिया गया है। बता दें कि रविवार को हुए तेज धमाके में 6 लोगों की मौत हो गई थी और 81 अन्य घायल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, धमाका मध्य इस्तांबुल के तकसीम इलाके में एक व्यस्त पैदल मार्ग पर हुआ। इस बीच तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन ने एक बयान जारी कर कहा कि इस बम धामके से "आतंकवाद जैसी गंध" आ रही है। बता दें कि जहां ये बम धमाका हुआ है वो जगह काफी भीड़-भाड़ वाला है। स्थानीय लोगों से भरे इस मार्ग पर कई दुकानें और रेस्त्रां भी हैं।घटना होते ही राहगीर भाग खड़े हुए। घटना के बाद पुलिस के साथ ही एंबुलेंस और अग्निशमन की गाडि़यां वहां पहुंच गई। इंटरनेट मीडिया यूजर्स ने कहा कि दुकानें बंद हो गई हैं और एवेन्यू को बंद कर दिया गया है।

MadhyaBharat 14 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.