Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
महाराष्ट्र में एनआईए की 44 जगहों पर छापेमारी
mumbai, NIA raids, Maharashtra

मुंबई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए ) और आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) की टीम ने शनिवार को तड़के महाराष्ट्र में 44 जगहों पर छापामार कार्रवाई करते हुए 15 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम ने इन सबके पास से मोबाइल फोन और लैपटाप सहित कुछ अन्य सामान बरामद किए हैं। हालांंकि अभी तक एनआईए की ओर से इस संबंध में अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है।

 

सूत्रों के अनुसार एनआईए को मिले गोपनीय इनपुट के आधार पर आज तड़के एनआईए और एटीएस की टीम ने संयुक्त रूप से महाराष्ट्र के पुणे में 1, ठाणे ग्रामीण में 31, ठाणे शहर में 1 और भयंदर में 1, मुंबई में एक, इस तरह 44 जगहों पर पर छापा मारा है। बताया जा रहा है कि पुणे में संदिग्ध शोएब अली शेख और अनवर अली शेख के घर पर छापेमारी के दौरान लैपटाप, मोबाइल और अन्य सामान जब्त किए गए हैं। यहां से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसी तरह ठाणे के भिवंडी स्थित पडघा बोरीवली में भी एनआईए की टीम ने छापेमारी करते हुए दस लोगों को हिरासत में लिया है। इन सभी से पूछताछ की जाएगी और बाद में जरूरत पड़ने पर इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। एनआईए की टीम ने मुंबई के अंधेरी कार्गो इलाके में भी आज छापा डाला है। यह कार्रवाई बेहद गोपनीय रखी गई है।

जानकारी के अनुसार पुणे और भिवंडी में एनआईए की टीम ने इससे पहले आईएसआईएस माड्यूल से जुड़े संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। उस समय पता चला था कि इन सभी को विदेश से भारतवर्ष में आतंकी गतिविधियों को फैलाने का निर्देश मिला था। इन सभी से गहन छानबीन के बाद एनआईए को पता चला था कि पकड़े गए सभी को बम विस्फोट और हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी गई थी और इन्हें विदेश से पैसे मिलते थे। बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम को आज संदिग्धों के पास से बम बनाने से संबंधित कागज-पत्र भी मिले हैं। फिलहाल इस मामले की गहन छानबीन अभी भी जारी है।

MadhyaBharat 9 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.