Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सरेंडर करने से पहले केजरीवाल ने गांधी जी को दी श्रद्धांजलि बजरंग बली के किए दर्शन
new delhi,Before surrendering, Kejriwal paid tribute

नई दिल्ली। इक्कीस दिनों की अंतरिम जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी जमानत अवधि खत्म होने के बाद रविवार, 02 जून को जेल में सरेंडर कर दिया। इससे पहले उन्होंने अपने आवास से निकलते समय माता-पिता का आशीर्वाद लिया, फिर राजघाट जाकर गांधी जी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर गए और वहां से आम आदमी पार्टी के कार्यालय जाकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

केजरीवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 21 दिन की मोहल्लत दी थी। इस दौरान उन्होंने आराम नहीं किया बल्कि पूरे देश में चुनाव प्रचार किया। केजरीवाल ने कहा कि वे आज इसलिए जेल जा रहे हैं क्योंकि उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है। पांच सौ से ज्यादा स्थानों पर रेड हुई, लेकिन एक भी सबूत नहीं मिले।

उन्होंने कहा कि जो भी एग्जिट पोल आ रहे हैं सब फर्जी हैं। गिनती से तीन दिन पहले एग्जिट पोल कराने की क्या जरूरत थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मतगणना के अंत तक मौके पर डटे रहें। ईवीएम और वीवीपैट की मैचिंग कराकर ही हटें।

दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल आज दोबारा जेल जा रहे हैं, हमें उम्मीद है कि वे दोबारा जेल से वापस आएंगे।

MadhyaBharat 2 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.