Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जम्‍मू-कश्‍मीर ने 75 अमृत सरोवर की स्‍थापना सबसे पहले करने की उपलब्धि हासिल की
जम्‍मू-कश्‍मीर ने 75 अमृत सरोवर की स्‍थापना सबसे पहले करने की उपलब्धि हासिल की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आकांक्षाओं के अनुरूप किया गया कार्य 

 

जम्‍मू-कश्‍मीर ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मादी की आकांक्षाओं के अनुरूप प्रत्‍येक जिले में कम से कम 75 अमृत सरोवर की स्‍थापना सबसे पहले करने की उपलब्धि हासिल की है। मुख्य सचिव डॉक्‍टर अरुण कुमार मेहता ने कल श्रीनगर में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी। उन्‍होंने अधिकारियों से कहा कि वे यहीं रुकें नहीं बल्कि पूरे जम्मू-कश्मीर में इन ग्रामीण संपत्तियों को और बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करें। जम्मू-कश्मीर ने योजना को मिशन मोड में लागू करना शुरू कर दिया है। योजना की शीर्ष स्तर की निगरानी और कार्यान्वयन के लिए वन, संस्कृति, राजस्व, जल शक्ति जैसे विभागों की भागीदारी के साथ मुख्य सचिव की अध्यक्षता में केन्‍द्रशासित प्रदेश स्तर की समिति का गठन किया गया है। मिशन के दिशा-निर्देशों के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश को इस वर्ष 15 अगस्त से पहले तीन सौ अमृत सरोवर और अगले साल 15 अगस्त तक डेढ हजार अमृत सरोवर का काम पूरा करना है। वित्त विभाग ने इन अमृत सरोवरों के कायाकल्प और निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

 

MadhyaBharat 8 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.