Since: 23-09-2009

  Latest News :
अब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है : राजनाथ सिंह.   चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी और राहुल के बयान पर जारी किया नोटिस.   भारतीय वायुसेना का टोही विमान जैसलमेर में क्रैश.   दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   कांग्रेस का आरोप प्रधानमंत्री मोदी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं.   मुरैना में बोले मोदी- कांग्रेस विकास विरोधी है.   महुआ बीन रही महिला पर भालू ने किया हमला.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.   यात्री बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 12 यात्री घायल.   नक्सल गश्त पर निकले जवान के बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली.   जगदलपुर में धमाके की आवाज के साथ भूकंप के हल्के झटके .   बिस्कुट से भरी वाहन में लगी आग.  
कंधार कांड के आतंकी मुश्ताक अहमद जरगर का घर कुर्क
srinagar, Kandahar terrorist, Mushtaq Ahmed Zargar

श्रीनगर। अफगानिस्तान के कंधार में 1999 में अपहृत इंडियन एयरलाइंस के विमान के बंधकों के बदले रिहा किये गए भगोड़े आतंकी मुश्ताक अहमद जरगर का घर गुरुवार को कुर्क कर लिया गया है। उसे दो अन्य आतंकियों के साथ रिहा गया था।

 

केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यह कार्यवाही की है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में रहने वाले आतंकी मुश्ताक अहमद जरगर उर्फ लट्राम का घर श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में 540 वर्ग फुट जमीन पर था, जिसे यूएपीए के तहत कुर्क किया गया है।

 

तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबैया सईद के अपहरण में भूमिका के बाद आतंकी मुश्ताक अहमद जरगर सुर्खियों में आया था। उसे जैश प्रमुख मसूद अजहर और हरकत उल मुजाहिदीन के प्रमुख उमर सईद शेख के साथ अपहृत इंडियन एयरलाइंस के विमान के बंधकों के बदले रिहा किया गया था।

 

लट्राम को पिछले साल अप्रैल में यूएपीए के तहत आतंकवादी के रूप में नामित किया गया था। पिछले साल गृह मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया था कि जरगर अपने संपर्कों और अल-कायदा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे कट्टरपंथी आतंकवादी समूहों से निकटता के साथ न केवल भारत, बल्कि दुनिया भर में शांति के लिए खतरा है।

MadhyaBharat 2 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.