Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार आज थमेगा
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार आज थमेगा

19 जिलों की 89 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार आज शाम थम जाएगा। निर्वाचन आयोग ने पहली दिसंबर को होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस चरण में 19 जिलों की 89 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। राज्‍य में पहले चरण का मतदान बहुत महत्‍वपूर्ण माना जाता है। इस चरण में जिन जिलों में मतदान होना है, वे हैं- कच्छ, सुरेंद्र नगर, मोरबी, राजकोट, जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, बोटाद, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, डांग्स, नवसारी और वलसाड।मुख्‍य मुकाबला कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच है। मुख्य चुनाव अधिकारी पी. भारती ने बताया कि मतदान केन्द्रों और कर्मचारियों की सभी जरूरी व्यवस्था हो चुकी है। मतदान के दौरान उपयोग में ली जानेवाली ईवीएम और वीवीपैट भी तैयार है। आयोग ने चुनाव के दौरान महिला और दिव्‍यांग मतदाताओं के सशक्‍तीकरण के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। इसके तहत कई ऐसे केन्‍द्र बनाए गए हैं, जहां मतदान की पूरी व्यवस्‍था महिला कर्मचारियों के हाथों में होगी। इसी प्रकार कुछ कें‍द्र दिव्‍यांगों द्वारा संचालित भी किए जाएंगे। इसके अतिरिक्‍त ऐसे वरिष्‍ठ और दिव्‍यांग मतदाता, जो मतदान कें‍द्र तक आने में असमर्थ हैं, उनके लिए परिवहन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। राज्य में दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण में 70 महिलाओं सहित सात सौ 88 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस चरण में दो करोड़ 39 लाख 76 हजार छह सौ 70 मतदाता वोट डालेंगे, जिनमें एक करोड़ 24 लाख 33 हजार तीन सौ 62 पुरुष, एक करोड 15 लाख 42 हजार आठ सौ 11 महिला तथा चार सौ 97 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। मतदान के लिए 25 हजार चार सौ 30 मतदान केन्‍द्र बनाए गए हैं। सबसे अधिक 44 उम्‍मीदवार लिंबायत सीट से खड़े हुए हैं। कांग्रेस और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी चुनाव पूर्व गठबंधन कर चुकी है। मतगणना हिमाचल प्रदेश के साथ 8 दिसंबर को कराई जाएगी।    

MadhyaBharat 29 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.