Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
महाराष्ट्र में सियासी ड्रामे के बाद शिंदे समूह में नाराजगी
mumbai, Resentment , Shinde group

मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी ड्रामे के बाद शिवसेना (शिंदे समूह) में नाराजगी फैल गई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने सभी शासकीय कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। सीएम शिंदे ने बुधवार शाम को अपने शासकीय आवास पर शिंदे समूह के विधायकों और सांसदों की आपातकालीन बैठक बुलाई है। इस बैठक के बाद सीएम शिंदे अपना निर्णय व्यक्त कर सकते हैं।

 

 

जानकारी के अनुसार रविवार को राकांपा नेता अजित पवार अपने समर्थक आठ विधायकों सहित राजभवन पहुंचे थे और उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद तथा समर्थक 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद अजीत पवार को वित्त और नियोजन विभाग दिए जाने की जोरदार चर्चा होने लगी। साथ ही शिंदे समूह के विधायकों ने कहा था कि पिछली सरकार में वित्तमंत्री रहे अजीत पवार की वजह से उनके क्षेत्रों के लिए विकास फंड नहीं मिल रहा था। इसी वजह से उन्हें शिवसेना से अलग होना पड़ा।

 

अजीत पवार के साथ शिवसेना के गठबंधन पर भी ये सभी विधायक नाराजगी जता रहे थे। इसी वजह से मंगलवार को देर रात शिवसेना (शिंदे समूह) की कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में उपस्थित सभी नेताओं ने अजीत पवार सहित उनके समर्थकों के मंत्री बनने पर नाराजगी जताई है। इसी वजह से एकनाथ शिंदे नागपुर में राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू का स्वागत कार्यक्रम निपटाकर वापस मुंबई आ गए थे। हालांकि उनका नागपुर में राष्ट्रपति के साथ रहना पहले से तय था। आज सुबह कोर कमेटी की नाराजगी देखते हुए सीएम शिंदे ने अपने सभी शासकीय कार्यक्रम रद्द कर दिए और शाम को विधायकों और सांसदों की आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक के बाद सीएम शिंदे के आगामी निर्णय की जानकारी मिल सकेगी।

MadhyaBharat 5 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.