Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
परिवारवाद को बढ़ावा देना इंडी गठबंधन का मकसद : अमित शाह
mujaffarnagar,  promote nepotism, Amit Shah

मुजफ्फरनगर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को मुजफ्फरनगर में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के समर्थन में आयोजित जनसभा में विपक्ष पर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए (इंडी गठबंधन) का मकसद परिवार के लोगों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनाना है। जबकि मोदी का मकसद देश के किसान, गरीब, मजदूर, दलित और आदिवासी को मजबूत बनाकर अपने पैरों पर खड़ा करना है।

अमित शाह ने बुढ़ाना स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा में कहा कि इस चुनाव में जो घमंडिया गठबंधन इकट्ठा हुआ है, उसमें 12 लाख करोड़ रुपये के घपले-घोटाले, भ्रष्टाचार करने वाले लोग एकत्र हुए हैं। जिस दिन मोदी ने मेरठ में रैली की उसी दिन विपक्षी गठबंधन ने भ्रष्टाचारी रैली आयोजित की और उसमें भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने की बात की। घमंडिया गठबंधन, जिसमें अखिलेश यादव की पार्टी और कांग्रेस है, ये कभी नहीं चाहते थे कि अयोध्या में राम मंदिर बने। कांग्रेस ने 70 साल तक राम जन्मभूमि के मुद्दे को अटका कर, लटकाकर और भटकाकर रखा। मोदी ने केस भी जीता, भूमि-पूजन भी किया और 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी कर दी।

गृहमंत्री शाह ने कहा कि मोदी ने गरीब एवं किसानों के उत्थान के लिए बहुत सारे कार्य किए हैं। मोदी ने गुड़ और गन्ने के इस क्षेत्र में गन्ने के लिए राष्ट्रीय नीति बनाकर ढेर सारे बदलाव किए हैं। बसपा शासन में 19 चीनी मिलें बंद हुईं, अखिलेश के शासन में 10 चीनी मिलें बंद हुईं लेकिन भाजपा के शासन में 20 से अधिक चीनी मिलों को शुरू किया गया और 5 नई चीनी मिलें बनाने का काम भी हमारी सरकार ने किया है। भुगतान की जहां तक बात है, आज 2 लाख 50 हजार करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान करने का काम भाजपा सरकार ने किया है। ये चुनाव मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है।

कश्मीर की चर्चा करते हुए गृहमंत्री शाह ने कहा कि मोदी ने कश्मीर से आतंकवाद को समाप्त करने का काम किया है। सर्जिकल स्ट्राईक और एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकियों का सफाया करने का काम किया है। आप याद कीजिये जब कांग्रेस सरकार थी, तब गन्ने का मूल्य 210 रुपये प्रति क्विंटल था। आज इसे 340 रुपये प्रति क्विंटल करने का काम मोदी सरकार ने किया है।

MadhyaBharat 3 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.