Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
किसानों और कृषि क्षेत्र के हित में बिहार को हर संभव सहायता प्रदान करती रहेगी केंद्र सरकार : शिवराज सिंह चाैहान
new delhi, Central government ,Shivraj Singh Chouhan

नई दिल्ली। देश में कृषि क्षेत्र की तीव्र प्रगति के उद्देश्य से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यवार चर्चा शुरू की है। इसी क्रम में बिहार के कृषि मंत्री मंगल पांडे ने गुरुवार काे नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।इस माैके पर शिवराज सिंह चाैहान ने कहा कि केंद्र सरकार किसानाें और कृषि क्षेत्र के हित में बिहार को हर संभव सहायता प्रदान करती रहेगी। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने असम, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कृषि मंत्रियों से मुलाकात की थी।

 

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक केंद्रीय मंत्री ने बिहार को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत धन आवंटन की समीक्षा करने का आश्वासन दिया। इस संबंध में नए प्रस्ताव भी मांगें हैं। चौहान ने खरीफ सीजन के लिए बीजों की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने और रबी फसल के लिए बीजों की आपूर्ति के लिए शीघ्र योजना बनाने की समीक्षा करने को भी कहा।

 

मंत्रालय के मुताबिक केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान ने बिहार के कृषि मंत्री मंगल पांडे से कृषि मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि बिहार के किसानों को केंद्रीय स्तर पर कोई परेशानी नहीं होने दी जायेगी। उन्हाेंने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों को देश में कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए एक टीम के रूप में काम करना चाहिए और ठोस तरीके से समाधान तलाशना चाहिए। 

 

बिहार के कृषि मंत्री ने राज्य में कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) को मजबूत करने की आवश्यकता बताई और केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह केवीके के कामकाज की समीक्षा करेंगे। पांडे ने राज्य में मक्का और मखाना की उत्पादन क्षमता पर प्रकाश डाला और इसे साकार करने के लिए केंद्र से समर्थन मांगा। 

इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर सहित केंद्रीय एवं राज्य कृषि एवं बागवानी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। 

 

MadhyaBharat 11 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.