Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक कमलेश सिंह ने हेमंत सोरेन सरकार से समर्थन लिया वापस
ranchi, Nationalist Congress Party , Soren government

रांची (झारखंड)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक कमलेश कुमार सिंह ने हेमंत सोरेन सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। वे राज्य के हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने बुधवार को धुर्वा स्थित आवासीय कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। इस संबंध में उन्होंने राज्यपाल को भी लिखित रूप में बताया है।

कमलेश सिंह ने कहा कि हुसैनाबाद को जिला बनाने की मांग के मुद्दे पर उन्होंने चार सालों तक समर्थन दिया। खुद 2019 के चुनाव के बाद यूपीए के नेता उनके पास लिखित में समर्थन मांगने आए थे लेकिन जिस मुद्दे पर सपोर्ट किया था, उस पर डेडलाइन 31 अक्टूबर तक समय देने के बावजूद गंभीरता नहीं दिखाई। अब ऐसे में इस सरकार को समर्थन देना संभव नहीं।

कमलेश ने कहा कि वे 2019 के विधानसभा चुनाव में हुसैनाबाद से निर्वाचित हुए थे। इसके बाद हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठित सरकार को समर्थन दिया था लेकिन यह सरकार राज्य की 3.25 करोड़ जनता की आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतरी। ऐसे में वे लाचार और निराश होकर हेमंत सरकार से तत्काल प्रभाव से समर्थन वापस ले रहे हैं।

कमलेश ने कहा कि हुसैनाबाद को जिला का दर्जा देने के अलावा बालू घाटों की बंदोबस्ती करने, पलामू जिले के पांच अंचलों के त्रुटिपूर्ण सर्वे के आनलाइन इंट्री को ठीक करने व अधिकारियों की पदस्थापना की मांग लगातार सीएम से की गई लेकिन चार सालों तक सिर्फ आश्वासन मिला। मार्च 2021 में तत्कालीन पार्टी लीडर शरद पवार को हुसैनाबाद को जिला बनाने के लिए चर्चा हुई थी। उन्होंने आश्वस्त किया था कि हेमंत सरकार जल्द ही इस पर काम करेगी। इसके अलावा कई बार एनसीपी की ओर से मुख्यमंत्री को लिखित रूप में हुसैनाबाद को जिला बनाने को पत्र लिखा।

कमलेश ने कहा कि हुसैनाबाद अनुमंडल में विगत दो माह से पुलिस का महत्वपूर्ण पद (एसडीपीओ) प्रभार में चल रहा है। हुसैनाबाद, हरिहरगंज के विभिन्न ब्लॉक, अंचलों और अन्य विभागों (बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ वगैरह) में अधिकारी नहीं हैं। बालू संकट से जनता त्रस्त है। पलामू में मंगलवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में एक भी स्थानीय विधायक, जिला परिषद सदस्य नहीं होने को उन्होंने जनता की सरकार से नाराजगी का बड़ा उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि सरकार पलामू सहित अन्य जगहों पर जनता की नाराजगी का सामना करने को तैयार रहे। आगामी चुनाव में भी यह दिखेगा।

MadhyaBharat 1 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.