Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जम्मू-कश्मीर में फिर कांपी धरती
jammu, Earth trembled ,Jammu and Kashmir

जम्मू। भूकंप के कारण जम्मू कश्मीर में एक बार फिर धरती कांपी है। प्रदेश में हल्के भूकंप का झटका महसूस किया गया। जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई है। हालांकि इससे किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार जम्मू-कश्मीर में सोमवार देर रात 10.07 बजे रिक्टर पैमाने पर 3.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र रियासी जिले में कटरा से 89 किलोमीटर पूर्व में था। यह पृथ्वी के अंदर 25 किलोमीटर की गहराई में था।

भूकंप का झटका हल्का होने के कारण ज्यादातर लोगों को इसकी कंपन महसूस नहीं हुई। जिन लोगों को यह झटका महसूस हुआ, वह कुछ समय के लिए खुले में चले गए। भूकंप के कारण कहीं से भी किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है।

MadhyaBharat 21 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.