Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सुप्रीम कोर्ट ने नीट को लेकर हाईकोर्ट्स में चल रही सुनवाई पर रोक लगाई
new delhi, Supreme Court , NEET

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने नीट को लेकर अलग-अलग हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई पर रोक लगा दी है। जस्टिस विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली वेकेशन बेंच ने नीट की काउंसलिंग पर रोक लगाने से फिर इनकार किया। कोर्ट ने कहा कि अगर हम आगे चलकर परीक्षा रद्द करते हैं तो काउंसलिंग भी रद्द हो जाएगी।

 

आज नीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आठ नई याचिकाएं लिस्ट थीं, जिनमें परीक्षा रद्द करने और पेपर लीक की जांच की मांग की गई है। कोर्ट ने सभी याचिकाओं में एनटीए को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने सभी याचिकाओं की सुनवाई 8 जुलाई को बाकी मामलों के साथ करने का आदेश दिया।

आज सुनवाई के दौरान एक लड़का अपने भाई के लिए सुप्रीम कोर्ट आया था। बिना किसी वकील की मदद के खुद ही अपनी बात रख रहा था। उसने कोर्ट से बोला, माई लॉर्ड, मेरे भाई ने नीट परीक्षा दी थी। मैं उसके लिए आया हूं। मैं चाहता हूं कि उसको और उसके जैसे लाखों लड़कों को न्याय मिले। उसकी याचिका पर भी कोर्ट ने एनटीए को नोटिस जारी किया।

MadhyaBharat 20 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.