Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कर्नाटक में शाम पांच बजे तक लगभग 66 प्रतिशत मतदान
new delhi, voter turnout , Karnataka

नई दिल्ली। कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर बुधवार को मतदान जारी है। शाम पांच बजे तक राज्य में 65.69 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान शाम 6 बजे तक होगा।

 

इसके अलावा शाम पांच बजे तक जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 50.27 प्रतिशत और मेघालय की सोहिओंग सीट पर टाले गए चुनाव से जुड़े मतदान में 91.39 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव की बात की जाए तो ओडिशा की झारसुगुड़ा सीट पर 68.12 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर स्थित छानबे सीट पर 39.51 प्रतिशत और रामपुर जिले की स्वार सीट पर 41.78 प्रतिशत मतदान हुआ है।

 

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 25 मई को समाप्त होने वाला है। राज्य में 224 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान जारी है। कर्नाटक में आज होने वाले मतदान के लिए 2615 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। इसमें 2430 पुरुष, 184 महिला और एक ट्रांसजेंडर है। मतदाता सूची के अनुसार राज्य में 5.21 करोड़ से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 5.55 लाख दिव्यांग मतदाता हैं।

 

लोकसभा की जालंधर सीट से सांसद चौधरी संतोख सिंह की 14 जनवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। ओडिशा के झारसुगुड़ा विधायक व राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की हत्या की कर दी गई थी। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर स्थित छानबे सीट से विधायक राहुल प्रकाश कोल का बीमारी के चलते निधन हो गया था। सपा विधायक अब्दुल्ला आजम की विधायकी रद्द होने के बाद रामपुर जिले की स्वार विधानसभा सीट खाली हो गई थी। वहीं मेघालय में हाल ही में सम्पन्न विधानसभा चुनाव के दौरान सोहिओंग में यूडीपी प्रत्याशी एचडीआर लिंगदोह के निधन के चलते चुनाव टाल दिया गया था।

 

कर्नाटक राज्य विधानसभा के आम चुनाव के लिए मतदान दिवस की पूर्व संध्या पर कल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने राज्य में 5.3 करोड़ से अधिक मतदाताओं, विशेष रूप से 11.71 लाख पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से मतदान के लिए उत्साह से भाग लेने की अपील की थी।

उन्होंने देश की आईटी राजधानी में युवा और शहरी मतदाताओं से 103 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता महादेव महालिंगा माली जैसे बुजुर्ग मतदाताओं से प्रेरणा लेने और राज्य में शहरी उदासीनता की प्रचलित प्रवृत्ति को पराजित करते हुए लोकतंत्र के उत्सव में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया था।

MadhyaBharat 10 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.