Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
असम पुलिस ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को किया गिरफ्तार
new delhi, Assam Police ,arrested ,Pawan Kheda

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को गुरुवार को असम पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार कर लिया। उन्हें अब असम पुलिस दिल्ली कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लेगी। उनकी गिरफ्तारी तब हुई जब वे इंडिगो के विमान से रायपुर कांग्रेस अधिवेशन में शामिल होने जा रहे थे।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत उन्हें एयरपोर्ट से हिरासत में लिए जाने का एक वीडियो भी जारी किया। श्रीनेत ने कहा पवन खेड़ा को असम पुलिस ने एयरपोर्ट से हिरासत में लिया है। सरकार बताए कि उन्होंने कौन सा ऐसा जुर्म किया है कि उन्हें इस तरह से रोका गया है?

इसी बीच इंडिगो ने भी अपने बयान में कहा है कि एक यात्री को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर रायपुर जाने वाली फ्लाइट से उतार दिया है। कुछ अन्य यात्रियों ने भी अपनी मर्जी से उतरने का फैसला किया। हम संबंधित अधिकारियों की सलाह का पालन कर रहे हैं। जिसके चलते उड़ान में अभी देरी है।

उल्लेखनीय है कि असम के दीमा हसाओ जिले के हाफलोंग थाने में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ एक मामला दर्ज हुआ है। इस संबंध में असम पुलिस ने पूछताछ के लिए खेड़ा को हिरासत में लिया है। असम पुलिस के आईजीपी एलएंडओ प्रशांत कुमार भुइयां ने अपने बयान में कहा कि असम पुलिस के कहने पर दिल्ली पुलिस से पवन खेड़ा को रोका है। हमारी टीम उनसे पूछताछ करना चाहती है।

MadhyaBharat 23 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.