Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पीएम मोदी ने भाजपा के मेयर सम्मेलन को संबोधित किया
पीएम मोदी ने भाजपा के मेयर सम्मेलन को संबोधित किया

 

 'सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भी अपने सफर की शुरुआत एक मेयर के रूप में की थी'

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के मेयर सम्मेलन को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन में आप सभी का स्वागत और अभिनंदन है। आजादी के अमृत काल में अगले 25 वर्ष के लिए भारत के शहरी विकास का एक रोड मैप बनाने में इस सम्मेलन की बड़ी भूमिका है।इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा  'सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भी अपने सफर की शुरुआत एक मेयर के रूप में की थी। हम एक बेहतर भारत के लिए उनके बताए रास्ते पर चलेंगे और विकास के कार्य करेंगे। सभी महापौरों को सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास का पालन करना चाहिए। हम राजनीति में आए हैं तो सिर्फ गद्दी पर बैठने नहीं आए हैं, सत्ता में बैठने नहीं आए हैं। सत्ता हमारे लिए माध्यम है, लक्ष्य सेवा है। सुशासन के जरिए किस प्रकार हम जनता की सेवा कर सकते हैं, इसके लिए हम काम करते हैं। सामान्य नागरिक का संबंध अगर सरकार नाम की किसी व्यवस्था से आता है तो पंचायत से आता है, नगर पंचायत से आता है, नगरपालिका से आता है, महानगर पालिका से आता है। इसलिए इस प्रकार के विचार-विमर्श का महत्व बढ़ जाता है। हमारे देश के नागरिकों ने बहुत लंबे अरसे से शहरों के विकास को लेकर भाजपा पर विश्वास रखा है। उसे निरंतर बनाए रखना, उसे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है।सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। ये जो वैचारिक परिपार्टी भाजपा ने अपनायी है, यही हमारा मॉडल दूसरों से अलग करता है। 2014 तक हमारे देश में मेट्रो नेटवर्क 250 किलोमीटर से भी कम था। आज देश में मेट्रो नेटवर्क 775 किलोमीटर से भी ज्यादा हो चुका है। शहरों में रोजी-रोटी के लिए लोग अस्थायी रूप में आते हैं उनको उचित किराए पर घर मिले, इसके लिए बड़े स्तर पर काम चल रहा है। मेरा आप सभी से आग्रह है कि अपने-अपने शहरों में इस अभियान को गति दें। 

MadhyaBharat 20 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.