Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले मथुरा व काशी में बड़ी जनसभा करेगा विहिप
lucknow, VHP , Ayodhya

लखनऊ। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) देशभर में जनसभाएं करेगा। उत्तर प्रदेश के मथुरा और काशी में विश्व हिन्दू परिषद बड़ी जनसभा कर विधर्मियों को हिन्दू शक्ति का अहसास कराएगा।

 

विश्व हिन्दू परिषद पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी छह प्रान्तों में शौर्य जागरण यात्रा निकाली जाएगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश के चार प्रान्तों की शौर्य जागरण यात्रा का समापन 10 अक्टूबर को काशी में होगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश के तीन प्रान्तों की यात्रा का समापन मथुरा में होगा। उन्होंने बताया कि प्रान्त की शौर्य जागरण यात्रा एक दिन में दो बड़ी जनसभा करेगा। शौर्य जागरण यात्रा के माध्यम से हिन्दू समाज को सनातन धर्म के विरूद्ध रचे जा रहे षड़यंत्रों से आगाह किया जाएगा। युवाओं को अपने पूर्वजों के प्रति गौरव का भाव जाग्रत करेगा।

 

 

अयोध्या में जैसे-जैसे राम मंदिर निर्माण पूर्णता की ओर बढ़ रहा है, रामभक्तों का उत्साह हिलोरें मार रहा है। इसके लिए विहिप देशभर के सभी प्रान्तों में शौर्य जागरण यात्रा निकालने का निश्चय किया है।

 

 

अयोध्या में चल रही विहिप की बड़ी बैठक

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए अयोध्या में संघ व विश्व हिन्दू परिषद के शीर्ष पदाधिकारियों की बैठक चल रही है। विहिप की केन्द्रीय टोली व प्राण प्रतिष्ठा प्रबंधन समिति की बैठक में देशभर के सभी क्षेत्र संगठन मंत्रियों को बुलाया गया है। इसी बैठक में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक का समापन सोमवार को होगा।

 

विश्व हिन्दू परिषद प्रतिष्ठा समारोह से पूरे देश को जोड़ने की तैयारी में है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद रामलला का दर्शन कराने के लिए अलग-अलग राज्यों का नंबर लगेगा। जिस तरह निधि समर्पण अभियान के लिए अभियान चलाया गया, उसी तरह इन परिवारों को महोत्सव से जोड़ा जाएगा।

MadhyaBharat 10 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.