Since: 23-09-2009

  Latest News :
तुर्कमान गेट हिंसा के पीछे सोशल मीडिया पोस्ट की भूमिका.   ऑपरेशन सिंदूर में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका की सराहना.   कोलकाता में I-PAC से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, ममता बनर्जी के गंभीर आरोप.   भारत का पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण जहाज \'समुद्र प्रताप\' हुआ चालू.   तुर्कमान गेट में बुलडोजर कार्रवाई, इलाका बना छावनी.   दिल्ली विधानसभा में BJP और AAP विधायकों के विरोध प्रदर्शन से माहौल गरम.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   मैहर की बेटी अंजना सिंह को भोपाल में सम्मानित.   इंदौर में दूषित पानी से मौतों ने स्वच्छता पर उठाए बड़े सवाल.   1600 करोड़ की बाणसागर नल जल परियोजना की पाइपलाइन फटी.   दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस ने की मृतकों के परिजनों से मुलाकात .   उमंग सिंघार ने खजराना में पानी की गुणवत्ता का किया रियलिटी चेक .   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.   बस्तर के तोकापाल इलाके में बाघ के पंजों के निशान, वन विभाग ने दी चेतावनी.   शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल को मिला जमानत.  
लोकसभा में राहुल का लंदन में दिए बयान बना मुद्दा
new delhi, Rahul

नई दिल्ली। लोकसभा में आज सत्ता पक्ष ने राहुल गांधी के लंदन में भारतीय लोकतंत्र पर की गई टिप्पणियों का मुद्दा उठाया और उनसे माफी मांगने की बात कही। वहीं एजेंसियों की ओर से विपक्षी दलों पर कार्रवाई के मुद्दे पर कुछ विपक्षी सांसद सदन के बीचोंबीच आकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

लोकसभा का बजट सत्र एक महीने के अवकाश के बाद सोमवार को फिर से शुरू हुआ है। इस दौरान सत्ता पक्ष की ओर से राजनाथ सिंह ने भारतीय लोकतंत्र पर राहुल गांधी की विदेश में की गई टिप्पणियों पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश का अपमान किया है और लोकतंत्र पर सवाल खड़े कर विदेशी ताकतों से भारत में हस्तक्षेप की मांग की है। उन्हें लगता है कि सदन को उनके बयान का खंडन करना चाहिए और उन्हें माफी मांगने के निर्देश देने चाहिए।

मामले पर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राहुल गांधी को थोड़ी भी शर्म है, तो वे इस मुद्दे पर माफी मांगेंगे। पिछले 74 सालों में किसी भी भारतीय नेता ने विदेश में जाकर अपनी सरकार की इस तरह से आलोचना नहीं की।

इसी बीच विपक्ष के कई नेता सदन के बीचोंबीच आ गए और सरकार के विरोध में नारे लगाने लगे। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को 2:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

MadhyaBharat 13 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.