Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अमेठी में अध्यापक पत्नी और दो बच्चियों की गोली मारकर हत्या
amethi, Teacher,shot dead

अमेठी । उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी में एक अध्यापक, उसकी पत्नी और दो बच्चियों की देर शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

 

अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अहोरवा भवानी चौराहे के पास किराए के मकान में रहने वाले 35 वर्षीय दलित अध्यापक सुनील कुमार और उनकी पत्नी तथा दो छोटी-छोटी बच्चियों की देर शाम गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी गई। जब तक घर के अंदर पुलिस और स्थानीय लोग दाखिल हुए तब तक बदमाश हत्या कर फरार होकर चुके थे।

 

उल्लेखनीय है कि मृतक अध्यापक सुनील कुमार रायबरेली जनता की सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जगतपुर गांव का रहने वाला था। यह पनहौना कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि रामगोपाल के दो पुत्र थे। सुनील की पत्नी पूनम भारती के द्वारा रायबरेली जिले में 18 अगस्त को अश्लील हरकत करने और मारपीट के मामले सहित एससी एसटी एक्ट में चंदन वर्मा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। लेकिन पुलिस के द्वारा उसका 151 में चालान करते हुए मामले को रफा दफा कर दिया गया था। इसके बाद आज इस तरह की बड़ी घटना घटी है। अब पुलिस सहित सभी लोगों की निगाह चंदन वर्मा की ऊपर टिकी हुई है। अमेठी पुलिस और एसओजी टीम के साथ-साथ नगर कोतवाली रायबरेली की पुलिस भी चंदन वर्मा की तलाश में लगी हुई है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश भी दिए हैं। सीएम योगी ने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

इसके बाद अमेठी के जिलाधिकारी निशा अनंत और पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के साथ मौके के घटनास्थल पर पहुंचे। आईजी जोन अयोध्या प्रवीण कुमार और एडीजी जोन लखनऊ एसबी सिरोड़कर ने घटनास्थल पर पहुंचकर लगभग एक घंटे जांच पड़ताल करते हुए प्रत्येक एंगल से घटना पर मंथन किया।

 

इस दौरान आईजी जोन अयोध्या प्रवीण कुमार ने बताया कि हमारी फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया है। गहनता से जांच करने के उपरांत पता चला कि कोई जबरदस्ती नहीं घुसा है। एक ही दरवाजा है जिधर से बदमाश घुसे हैं। घर का जो दरवाजा था या तो पहले से खुला था या फिर खोला गया है। हमारी पुलिस की 4 टीमें लगी हुई है। हम लोगों ने बहुत ही महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित कर लिया है। जल्दी ही घटना का अनावरण किया जाएगा। बच्चों की हत्या करने का मतलब यह है कि जब आप किसी को पहचान रहे हो तभी बच्चों की हत्या की जाती है। हमको घटना के जो भी साक्ष्य मिले हैं उसके आधार पर बहुत ही जल्दी घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

MadhyaBharat 4 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.