Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
शंभू बार्डर से किसानों का जत्था लाैटा
chandigarh,  group of farmers, returned from Shambhu border
चंडीगढ़ । हरियाणा-पंजाब की सीमा पर आंदोलन कर रहे किसानों ने शुक्रवार काे दिल्ली कूच का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने भारी बल की मद्द से उसे विफल कर दिया। हालांकि पुलिस और किसानों के बीच यहां करीब तीन घंटे तक हंगामा चला। किसानों ने अंबाला में लगे बैरीकेड उखाड़ने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहे। इस हंगामे में एक दर्जन से अधिक किसान घायल हो गए। किसानों ने दिल्ली कूच का फैसला फिलहाल टाल दिया है। इस बारे में अब दोबारा नई रणनीति का ऐलान किया जाएगा। किसानों ने पुलिस द्वारा फायरिंग किए जाने का भी दावा किया है। वहीं अंबाला में आज से नाै दिसंबर तक इंटरनेट
 सेवा बंद कर दी गई है। 
 

पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर पिछले 297 दिनाें से कैंप लगाकर बैठे किसानों ने आज दोपहर एक बजे 101 किसानों का पहला जत्था दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इसके बाद किसानों ने बैरिकेड और कंटीले तार उखाड़ दिए। इस पर हरियाणा पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी और आंसू गैस के गोले छोड़ें। जिससे अफरा-तफरी मच गई और किसान आसपास के गांवों की तरफ भागने लगे। कई किसान हरियाणा की सीमा में दाखिल हुए, जिन्हें पुलिस ने लाठीचार्ज करके उन्हें पीछे 

खदेड़ दिया। इस बीच शंभू बार्डर पर कई घंटे तक पुलिस और किसानों के बीच रूक-रूक कर झड़प होती रहीं।


किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि आज कूच को फिलहाल टाल दिया गया है। देर रात या कल सभी संगठनों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। संभवत: आठ नवंबर को दोबारा 101 किसानों को जत्था दिल्ली कूच करेगा। पंधेर ने कहा कि आज हरियाणा पुलिस की तरफ से किए गए लाठीचार्ज व फायरिंग में कई किसान घायल हुए हैं। अभी उन सभी किसानों का उपचार करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कूच को किसी भी सूरत में टाला नहीं जाएगा।

अंबाला में इंटरनेट सेवाएं नाै दिसंबर तक बंद
 

किसानों द्वारा दिल्ली कूच के आज ऐलान काे देखते हुए हरियाणा सरकार ने अंबाला जिले में नौ दिसंबर तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। यहां अंबाला जिले के सीमावर्ती 11 गांवों में एहतियातन स्कूलों में भी आज छुट्टी कर दी गई थी। मुख्य सचिव ने किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए अंबाला के डंगदेहरी, लोहगढ़, मानकपुर, डडियाना, बारी घेल, लहर्स, कालू माजरा, देवी नगर, सद्दोपुर, सुल्तानपुर और काकरू के क्षेत्र में नौ दिसंबर तक इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश जारी किए हैं। हालांकि इस दाैरान मोबाइल रिचार्ज और बैंक एसएमएस काे लेकर छूट दी गई है।

MadhyaBharat 6 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.