Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छात्रवृति घोटाले मामले में ईडी ने हिमाचल में कई शैक्षणिक संस्थानों पर मारा छापा
shimla, ED raids , educational institutions

शिमला। बहुचर्चित छात्रवृति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शिमला और मंडी सहित राज्य के अन्य क्षेत्रों के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के परिसरों में छापेमारे हैं।

दरअसल, कई शैक्षणिक संस्थानों ने अयोग्य उम्मीदवारों के नाम गैरकानूनी तरीके से छात्रवृति का लाभ उठाया है। छात्रवृति मामले में सीबीआई भी शैक्षणिक संस्थानों पर छापे मार चुकी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को छात्रवृत्ति घोटाले के सिलसिले में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बल्ह क्षेत्र में एक इंजीनियरिंग कॉलेज पर छापा मारा।

 

जानकारी के मुताबिक, विभिन्न संस्थानों द्वारा पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति का कथित तौर पर फर्जी लाभ उठाने वाले घोटाले के सिलसिले में देश भर के कई संस्थानों पर छापेमारी की जा रही है। मंडी में प्रशासन के शीर्ष सूत्रों ने टीआर अभिलाषी मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पर छापे की पुष्टि की। यह हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय, हमीरपुर से संबद्ध है। सूत्रों ने कहा कि ईडी की एक टीम ने सुबह कॉलेज परिसर में धावा बोला और उसके रिकॉर्ड खंगालने शुरू कर दिए।।

इस सिलसिले में ईडी पहले ही दिल्ली, यूपी, हरियाणा और राजस्थान में कई शैक्षणिक संस्थानों पर छापेमारी कर चुकी है। पहले की जांच में यह 300 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है। केंद्र और राज्यों द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विकलांग श्रेणियों और अल्पसंख्यक और समाज के कमजोर वर्गों के छात्रों की शिक्षा की सुविधा के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

बता दें कि छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई ने लंबी जांच और करीब 26 से ज्यादा शिक्षण संस्थानों का रिकॉर्ड चेक करने के बाद बीते वर्ष सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें प्रदेश शिक्षा विभाग के अधीक्षक सहित अन्य आरोपी शामिल हैं। इन सभी की संलिप्तता जांच के दौरान मिली है। यानी शिक्षा विभाग से लेकर बैंक और निजी शिक्षण संस्थान सारे फ्रॉड के नेटवर्क का हिस्सा थे। चौंकाने वाली बात यह है कि छात्रवृत्ति घोटाला देश के कई राज्यों में फैला हुआ है। इसके अलावा कई राष्ट्रीयकृत बैंक भी इसमें शामिल हैं। शिक्षा विभाग द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि कई निजी शिक्षण संस्थानों ने फर्जी एडमिशन दिखाकर सरकारी धनराशि का गबन किया है।

दरअसल, साल 2013-14 से लेकर 2016-17 तक किसी भी स्तर पर छात्रवृत्ति योजनाओं की मॉनिटरिंग नहीं हुई। जांच रिपोर्ट के अनुसार 80 फीसदी छात्रवृत्ति का बजट सिर्फ निजी संस्थानों में बांटा गया जबकि सरकारी संस्थानों को छात्रवृत्ति के बजट का मात्र 20 फीसदी हिस्सा मिला। हिमाचल की पूर्व भाजपा सरकार बनने के बाद पूर्व शिक्षा सचिव डॉ. अरुण शर्मा ने इसे पकड़ा और राज्य सरकार ने सीबीआई को जांच सौंपी।

MadhyaBharat 29 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.