Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
उत्तराखंड में आफत की बारिश से आज मिली राहत
dehradoon, stormy rains , Uttarakhand

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस मंगलवार को आफत की बारिश से थोड़ी राहत मिली है। अब तक अतिवृष्टि से 62 की मौत हुई है। 41 लोग घायल हुए हैं और 24 लापता हैं। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश भर में 19 अगस्त तक के लिए गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं भारी से भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी और आपदा विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

देहरादून सहित प्रदेश भर में मंगलवार सुबह से से लेकर दोपहर तक मौसम खुला रहा। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही आफत की बारिश से राहत मिलने से स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में ख़लल नहीं पड़ा। बच्चों से लेकर बड़ों तक स्वतंत्रता दिवस की रंग में रंगे दिखे। आसमान में आंशिक बादल छाए हुए हैं। सूर्यदेव का लुकाछिपी का खेल जारी है। इससे मौसम में उमस का भी प्रभाव बना हुआ है।

प्रदेश भर में 15 जून से लेकर अब तक अतिवृष्टि से 62 लोगों की मौत हुई है और 41 लोग घायल हुए हैं। मारने वाले में सबसे अधिक रुद्रप्रयाग जिले में 17 है, उत्तरकाशी में 08, उधम सिंह नगर में 07, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी में 05-05, चमोली में 04, नैनीताल पौड़ी और पिथौरागढ़ में 03-03 की मौत हुई है।

रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड हादसे में 16, चमोली में 03 और पौड़ी के झाखणीखाल के नाइटलाइफ पैराडाइज कैंप सहित अन्य 5 लोग लगाता हैं।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में 19 अगस्त तक के लिए राज्य भर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं कहीं भारी से भारी बारिश के अति तीव्र से तीव्र दौर के शुरू होने की संभावना है।

उत्तराखंड में 04 राष्ट्रीय राजमार्ग और पिथौरागढ़ जिले में 03 बार्डर मार्ग के अलावा राज्य भर में 09 राज्य मार्ग सहित लगभग 267 अन्य सड़कें अवरुद्ध हैं। पौड़ी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग- पौडी-कोटद्वार- दुग्गड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-119) आमसौड़ के पास और उत्तरकाशी जिले में ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-94) हनुमानचट्टी के पास मलबा या भूस्खलन आया है। टिहरी जिले में में ऋषिकेश देवप्रयाग-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 07 (एनएच-58) गुलर के समीप भूस्खलन व चमोली जिले में ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-58) बेनाकुली, पागलनाला, गुलाबकोटी, पाखी, गडोरा पीपलकोटी, छिनका, बाजपुर, नन्दप्रयाग, मायापुर में मार्ग अवरुद्ध है। सभी बंद मार्गों को संबंधित विभाग की ओर से खोलने का कार्रवाई जारी है।

MadhyaBharat 15 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.