Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
राजभवन में प्रधानमंत्री मोदी से मिली ममता बनर्जी
kolkata, Mamta Banerjee , Raj Bhavan

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजनीतिक तल्खियों के बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शुक्रवार को मुलाकात की। हुगली जिले के आरामबाग में जनसभा को संबोधित करने के बाद कोलकाता लौटे मोदी राजभवन में अतिथि के तौर पर ठहरे हैं। शाम करीब 5:00 बजे मोदी के राजभवन पहुंचते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मुलाकात के लिए वहां पहुंचीं।

राज्य सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री की कोलकाता में मौजूदगी के समय उनसे मुख्यमंत्री की यह शिष्टाचार मुलाकात है। हालांकि मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों ने बताया है कि अचानक ममता बनर्जी ने पीएम से मिलने की इच्छा जताई थी जिसके बाद प्रधानमंत्री ने सहमति दी।

 

ममता की मोदी से मुलाकात को लेकर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने तंज कसते हुए उन्होंने कहा, 'राजभवन में प्रधानमंत्री के पैर छूने जा रही हैं!'

मोदी-ममता की मुलाकात को लेकर मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों के मुताबिक, अभी लोकसभा चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। आमतौर पर जब प्रधानमंत्री राज्य में आते हैं तो मुख्यमंत्री या उनके मंत्रिमंडल का कोई महत्वपूर्ण सदस्य उनका औपचारिक स्वागत करने के लिए रेसकोर्स हेलिपैड पर जाता है। शुक्रवार को कुछ खास नहीं हुआ। इसके चलते प्रोटोकॉल और शिष्टाचार बनाए रखने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बीच राजभवन में मुलाकात तय की गई।

MadhyaBharat 1 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.