Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सीएम खोजने के लिए राजस्थान के कोने-कोने में घूम रहे हैं मोदी : प्रियंका गांधी
dungrupur, Modi is roaming ,Priyanka Gandhi

चित्तौड़गढ़/डूंगरपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को आदिवासी बहुल इलाके सागवाड़ा (डूंगरपुर) और चित्तौड़गढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म और जाति के आधार पर राजनीति हो रही है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वे प्रदेश के कोने-कोने में घूम रहे हैं, ऐसा लग रहा है अपना सीएम ढूंढने निकले हैं।

 

उन्होंने गायत्री मंत्र पढ़कर कहा कि यह मंत्र मुझे मेरी दादी ने सिखाया। मैंने अपने दोनों बच्चों को सिखाया। सिखाते समय यह बताया कि गायत्री माता हमारी संस्कृति की रक्षा करती हैं। हमारी दादी कहती थीं कि इस देश की संस्कृति यही है कि सब धर्मों का आदर करना चाहिए। समय आ गया है, यह पूछने का कि आगे कैसे बढ़ना है। हिंदुस्तान में सब धार्मिक हैं। कभी लगता है कि जो धर्म की बात कर रहे हैं, उसे वोट दे देते हैं। राजनीति में अगर आपके जज्बात का इस्तेमाल हो रहा है तो आपको सावधान होना पड़ेगा। आपको सोचना पड़ेगा कि जो हमें धर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं, वो काम करेंगे या नहीं।

 

प्रियंका ने कहा कि सभी उद्योगों को कमजोर करके इन्होंने अपने दोस्तों को सौंप दिए हैं। आज स्थिति ये है कि युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। ये केवल उद्योगपतियों के लिए काम कर रहे हैं। सभी पीएसयू को कमजोर कर दिया है। जहां से रोजगार मिल सकता था उन्हें कमजोर कर दिया है। कांग्रेस की सरकारें ग्रामीण रोजगार को डेवलप कर रही हैं। ग्राम स्वराज के लिए काम कर रही हैं। हम चाहते हैं कि आपको गांवों में ही रोजगार मिले। कांग्रेस ने बांसवाड़ा को संभाग बनाया। बेणेश्वर धाम में भी करोड़ों का काम कराया।

 

इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री पर सियासी वार करते हुए कहा कि वे झूठे आराेप लगाने आते हैं। जबकि उन्हें देश में सोशल सिक्योरिटी के लिए कानून पास करना चाहिए। सीएम ने कहा कि सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह ने चार कानून पास किए थे। अब केंद्र सरकार को चाहिए कि देश में अब 5वां कानून राइट टू सोशल सिक्योरिटी बने। इसमें हर परिवार को मंथली पैसा मिले।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और उनके नेताओं के आरोपों पर दम नहीं है। उनकी हमारे कामों की आलचनाओं पर चर्चा करने की हिम्मत नहीं है। हमने 10 गारंटी दी है। इनमें बीमा से लेकर सामाजिक सुरक्षा योजनाएं शामिल हैं। गहलोत ने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि ये अपने आपको धार्मिक कहते हैं, लेकिन इनमें से किस ने लंपी में गायों की सेवा की। हमारी सरकार ने पशुपालकों को 40 हजार रुपये दिए। ऐसा काम पूरे देश में किसी सरकार ने नहीं किया है।

MadhyaBharat 17 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.