Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
इजराइल ने गाजा पट्टी पर हवाई हमले रोके
new delhi, Israel stops air strikes , Gaza Strip

तेल अवीव/यरुशलम। गाजा पट्टी पर छिड़े युद्ध के 35वें दिन इजराइल ने विश्व समुदाय से किए वादे के मुताबिक हवाई हमले रोक दिए। हवाई हमले बंद होते ही फिलिस्तीन के नागरिकों ने गाजा पट्टी से निकलना शुरू कर दिया है।

 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इजराइली डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने आज सुबह घोषणा की है कि नागरिक क्षति को कम करने के लिए फिलहाल गाजा में हवाई हमले रोक दिए गए हैं। मगर हिजबुल्लाह की हरकत को देखते हुए आईडीएफ के लड़ाकू विमानों ने लेबनान में उसके आतंकी ढांचे को बमबारी कर नष्ट कर दिया।

इस बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ किया है कि इजराइल, गाजा पर कब्जा नहीं करना चाहता। भविष्य में गाजा में मजबूत नागरिक सरकार की जरूरत होगी, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि सात अक्टूबर जैसा हमला दोबारा न हो। एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि गाजा के अल-शिफा अस्पताल के आसपास इजराइल-हमास की लड़ाई को लेकर ह्यूमन राइट्स वॉच गंभीर रूप से चिंतित है। ह्यूमन राइट्स वॉच ने विश्व नेताओं से आग्रह किया कि वे इस पर दखल दें।

 

 

इजराइल के शुक्रवार को हमले स्थगित कर देने से अमेरिका ने राहत की सांस ली है। उसे उम्मीद है कि अब हमास की कैद से अपने बंधक नागरिकों को छुड़ाना आसान होगा। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि गुरुवार को गाजा शहर में इजराइली सैनिकों और हमास के आतंकियों के बीच करीब 10 घंटे तक सीधी लड़ाई हुई। इस दौरान इजराइल ने हमास के एक गढ़ को ध्वस्त कर दिया।

MadhyaBharat 10 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.