Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ईडी भूल गई अजित पवार के घर का पता : कन्हैया कुमार
mumbai, ED forgot ,Ajit Pawar

मुंबई। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के घर का रास्ता भूल गई है। जब से अजीत पवार महाराष्ट्र की सरकार में उपमुख्यमंत्री बने हैं, तब से ईडी की टीम ने लगता है अजीत पवार के नाम पर नींद की गोली खा ली है। अजीत पवार के संस्थानों पर ईडी की कार्रवाई सुनने को नहीं मिल रही है।

 

 

कन्हैया कुमार रविवार को भारत के दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 79वीं जयंती के अवसर पर कोल्हापुर में कांग्रेस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कन्हैया कुमार ने कहा कि जब अजीत पवार सरकार मेंं शामिल नहीं हुए थे, तब प्रधानमंत्री ने 70 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया था। इस आरोप के चंद दिनों बाद ही अजीत पवार सरकार में शामिल हो गए और ईडी की कार्रवाई बंद हो गई।

 

 

कन्हैया कुमार ने कहा कि इस समय देश हित का कोई काम नहीं हो रहा है, सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। हम अपने देश और आजादी को बरकरार रखना चाहते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लेकिन वे लोग जनता को इधर-उधर की बातों में उलझाने का ही काम कर रहे हैं। इसलिए लोगों को सावधान रहते हुए मजबूत बनने की जरुरत है। कन्हैया कुमार ने कहा कि ये लोग वंशवाद की बात कर रहे हैं लेकिन वंशवाद उनके साथ है तो सही है और अगर इसके विपरीत है तो गलत है।

MadhyaBharat 20 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.