Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार तय : जयराम रमेश
new delhi, Congress government,Karnataka

नई दिल्ली। कर्नाटक में सम्पन्न हुए मतदान के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में सरकार बनाने जा रही है। रमेश ने शुक्रवार को कहा कि सभी एग्जिट पोल कांग्रेस को आगे दिखा रहे हैं। अभी तक किसी भी एग्जिट पोल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बहुमत नहीं दिया है। कांग्रेस ने कर्नाटक के क्षेत्रीय मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने की कोशिश की। हम निश्चित रूप से सरकार बनाएंगे।

 

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों भी रमेश ने अपने बयान में कहा था कि अगर कांग्रेस कर्नाटक में जीत हासिल करती है तो यह उसके लिए ‘सुपर बूस्टर डोज’ की तरह साबित होगी। इसका असर तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और मिजोरम के विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा। कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान हुआ है। शनिवार को मतगणना होना तय है। इससे पहले दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

MadhyaBharat 12 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.