Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत का मस्तक ऊंचा किया : राजनाथ सिंह
patna, Prime Minister Modi ,Rajnath Singh

पटना/सारण। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को एक चुनावी जनसभा में कहा कि भाजपा सरकार में देश का प्रभाव बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत का मस्तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऊंचा किया है। आज दुनिया के लोग भारत की बातों को बड़े गौर से सुनते हैं।

राजनाथ सिंह ने सारण से भाजपा उम्मीदवार राजीव प्रताप रूड़ी के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा कि पहले कांग्रेस की सरकारों को आपने देखा है। केवल जम्मू-कश्मीर ही नहीं बल्कि देश के किसी ना किसी राज्य में आतंकी घटनाएं होती रहती थीं, लेकिन आज भाजपा सरकार में आतंकी घटनाएं बंद हैं, जम्मू-कश्मीर में कभी छिटपुट ऐसी घटना भले सामने आ जाए।

उन्होंने मोदी सरकार के कदम की सराहना की और कहा कि आपको रक्षा मंत्री होने के नाते आश्वस्त करता हूं कि देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। आज देश के पास वो ताकत है कि भारत सीमा के इस पार भी मार सकता है और जरूरत पड़ी तो सीमा के उस पार जाकर भी मार सकता है। ये हमारी ताकत है।

 

राजनाथ सिंह ने कहा कि राजीव प्रताप रूड़ी ने अपने क्षेत्र में जमकर सेवा की है। रूड़ी अपने क्षेत्र में ज्यादा काम करते हैं। रूड़ी को सबका भरपूर समर्थन मिलना चाहिए। रूड़ी बहुत कुशल पायलट हैं, अपने प्रतिद्वंदी को हवा में ही उड़ा देंगे। यही नहीं जहां भी एनडीए के उम्मीदवार हैं वहां उनको समर्थ दीजिए। उन्होंने कहा कि रूड़ी सिर्फ सांसद नहीं एक बड़ी हस्ती भी हैं। इसलिए क्षेत्र के विकास के लिए अब तक आपने जिताया है तो फिर मौक़ा दीजिए।

 

इससे पहले सारण के सांसद और इस सीट से भाजपा उम्मीदवार रूड़ी ने अपना नामांकन दाखिल किया। पत्नी और दोनों बेटियों के साथ वो समाहरणालय पहुंचे। नामांकन के लिए निकलने से पहले उन्होंने घर में पूजा-अर्चना की।

MadhyaBharat 2 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.