Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
नकारात्मकता से भरे लोगों को देश में कुछ भी अच्छा होता दिखाई नहीं देता : प्रधानमंत्री मोदी
new delhi,PM Modi

नाथद्वारा/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश में कुछ लोग विकृत विचारधारा के शिकार होकर नकारात्मक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि नकारात्मकता से भरे लोगों में न दूरदृष्टि होती है न ही वो राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर उठकर कुछ सोच पाते हैं।

 

प्रधानमंत्री बुधवार को राजस्थान के नाथद्वारा में 5500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं राजस्थान की कनेक्टिविटी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी। उदयपुर और शामलाजी के बीच छह लेन के राजमार्ग से उदयपुर, डूंगरपुर और बांसवाड़ा को फायदा होगा।

 

पूर्व की सरकारों पर स्थायी विकास की अनदेखी करने को लेकर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण को प्राथमिकता नहीं दी गई इसका बहुत नुकसान देश ने उठाया है। उन्होंने कहा कि अगर पहले पर्याप्त मेडिकल कॉलेज बन जाते तो हमें डॉक्टरों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता, हर घर को पानी मिलता तो हमें 3.5 लाख करोड़ रुपये का जल जीवन मिशन शुरू नहीं करना पड़ता।

 

आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “कुछ लोग इतनी नकारात्मकता से भरे होते हैं कि उन्हें देश में कुछ भी अच्छा होता दिखाई नहीं देता। उन्हें केवल विवाद पैदा करना पसंद है। आपने कुछ लोगों को 'कि आटा पहले या डाटा पहले' कहते सुना होगा, लेकिन इतिहास गवाह है कि स्थाई और तेज विकास के लिए मूल व्यवस्थाओं के साथ-साथ आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना भी जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से विकास को गति मिलती है।”

 

राजस्थान को देश की संस्कृति का वाहक बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राजस्थान में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार राज्य के विकास से, देश के विकास के मंत्र पर विश्वास करती है। आज देश में हर तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर पर अभूतपूर्व निवेश हो रहा है, अभूतपूर्व गति से काम चल रहा है। रेलवे, हाईवे या एयरपोर्ट हर क्षेत्र में भारत सरकार हजारों करोड़ रुपये निवेश कर रही है। इस साल के बजट में भी भारत सरकार ने 10 लाख करोड़ रुपये निवेश करना तय किया है। विशेष रूप से, राजस्थान के लिए रेल बजट 2014 से 14 गुना बढ़ गया है। पिछले 9 वर्षों में, राजस्थान में लगभग 75 प्रतिशत रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण किया गया है। साथ ही, विभिन्न पहलों के माध्यम से पर्यटन उद्योग को मजबूत किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि भारत सरकार आज गांवों तक सड़क पहुंचाने के साथ ही, शहरों को भी आधुनिक हाईवे से जोड़ने में जुटी है। 2014 से पहले देश में जिस गति से नेशनल हाईवे का निर्माण हो रहा था, अब उससे दोगुनी तेजी से काम किया जा रहा है। चाहे रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना हो, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना हो, आधुनिक तकनीक और सुविधाएं मुहैया कराना हो, हम राज्य में समग्र विकास सुनिश्चित कर रहे हैं। राजस्थान को अपनी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस मिल गई है और यात्रा जारी रहेगी।

 

MadhyaBharat 10 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.