Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ
new delhi,Prime Minister Modi ,launches BJP

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान-2024 का शुभारंभ किया।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ भाजपा मुख्यालय में पार्टी के 'सदस्यता अभियान' का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रधानमंत्री मोदी ने मिस्ड कॉल सेवा के माध्यम से अपनी भाजपा सदस्यता का नवीनीकरण किया और 2024 में पार्टी के पहले सदस्य बने। प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भाजपा सदस्यता प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

 

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज सदस्यता अभियान का एक और दौर प्रारंभ हो रहा है। भारतीय जनसंघ से लेकर अब तक हमने देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति लाने का भरसक प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि जब तक जिस संगठन के माध्यम या जिस राजनीतिक दल के माध्यम से देश की जनता सत्ता सुपुर्द करती है, वो ईकाई, वो संगठन और वो दल अगर लोकतांत्रिक मूल्यों को नहीं जीता है, उसमें आंतरिक लोकतंत्र निरंतर पनपता नहीं है तो वैसी स्थिति बनती है जो आज देश कई दलों को हम देख रहे हैं।

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा के संगठन पर्व, सदस्यता अभियान 2024 के शुभारंभ के अवसर पर कार्यकर्ताओं को से कहा, "आपका उत्साह और भारत के लोगों का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति प्यार और भाजपा में उनका विश्वास देखकर, मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि इस बार सदस्यता अभियान भी 10 करोड़ को पार कर जाएगा।" उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र लोकतांत्रिक तरीके से चलने वाली पार्टी है, वह कामकाज में अपने संविधान का पालन करती है।

 

उन्होंने कहा कि पहली बार निर्णय हुआ था कि हम डिजिटली सदस्यता अभियान चलाएंगे। उस समय यह सदस्यता अभियान पूरे 6 महीने चला था और पहली बार 10 करोड़ का लक्ष्य हमने पार किया था।

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस सच्चाई को आज कोई नकार नहीं सकता कि नेताओं की कथनी और करनी में अंतर होने के कारण भारत की राजनीति और भारत के नेताओं पर से जनता का विश्वास कम हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत की राजनीति में इससे पहले नेताओं की कथनी और करनी में जो विश्वास का संकट पैदा हुआ था, उस विश्वसनीयता के संकट को किसी ने चुनौती के रूप में स्वीकार किया है, तो वो हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है।

 

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा न केवल विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, बल्कि सबसे अधिक लोकतांत्रिक पार्टी भी है। आज भारत में 1,500 से अधिक राजनीतिक दल हैं, इनमें से कोई भी लोकतांत्रिक तरीके से हर छह साल में अपना सदस्यता अभियान नहीं चलाता है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में कार्यकर्ता महज सदस्यता का एक अंक नहीं, बल्कि हमारे यहां कार्यकर्ता एक जीवंत इकाई, विचारधारा का वाहक, कार्य-संस्कृति का पोषक और हमारे कार्यकर्ता सरकार और संगठन के बीच में कड़ी का भी काम करते हैं, जो सरकार को हमेशा जनता के साथ जोड़कर रखता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

MadhyaBharat 2 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.