Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
अभिनेता प्रवीन डबास का एक्सीडेंट आईसीयू में भर्ती
mumbai, Actor Praveen Dabas  , admitted to ICU

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर प्रवीण डबास का शनिवार सुबह यहां भयानक कार एक्सीडेंट हो गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गंभीर चोटों के कारण अभिनेता को बांद्रा के हेली क्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस वक्त प्रवीण डबास की हालत बहुत नाजुक है। बताया जा रहा है कि इस हादसे के दौरान प्रवीण खुद गाड़ी चला रहे थे। फिलहाल एक्टर के साथ ये हादसा कब और कहां हुआ, इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस वक्त उनका आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है, जहां उनकी पत्नी भी साथ हैं।


प्रीति झांगियानी ने मीडिया से बातचीत में कहा, "हादसे के बाद मैं और मेरा परिवार सदमे की स्थिति में है। मेडिकल अपडेट के मुताबिक प्रवीण को गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टर यह देखने के लिए सीटी स्कैन और अन्य परीक्षण कर रहे हैं, क्योंकि वह इस समय ज्यादा चल-फिर नहीं सकते हैं। दुर्घटना से पहले वह अपने काम में बहुत व्यस्त थे।"

 

बॉलीवुड अभिनेता प्रवीण डबास 50 साल के हैं। वह कई फिल्मों में छोटे और बड़े किरदारों में नजर आ चुके हैं। प्रवीण ने अब तक दिल्लगी, मॉनसून वेडिंग, खोसला का घोंसला, द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई, मैंने गांधी को नहीं मारा, ये है जिंदगी, कुछ मीठा हो जाए, इंदु सरकार और रागिनी एमएमएस 2 जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

 

MadhyaBharat 21 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.