Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
गोपनीय सूचना भिजवाने वाले आईएसआई के दो एजेंट गिरफ्तार
jaipur, Two ISI agents arrested ,confidential information

जयपुर। सीमावर्ती क्षेत्र बाड़मेर से पाकिस्तान में सामरिक महत्व की गोपनीय सूचना भिजवाने वाले आईएसआई के दो स्थानीय एजेंट गिरफ्तार किए गए हैं और साथ ही इन लोगों के खिलाफ इंटेलिजेंस की ओर से दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस (इंटेलिजेंस) एस सेंगाथिर ने बताया कि राजस्थान सीआईडी इंटेलीजेंस द्वारा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की ओर से राजस्थान में की जाने वाली जासूसी गतिविधियों की सतत निगरानी की जाती है। इसी निगरानी के दौरान जानकारी में आया कि सीमावर्ती क्षेत्र बाड़मेर में लंगो की ढाणी धारवी कलां निवासी रतन खान (52) व चिमाणियों की ढाणी शोभाला जेतमाल निवासी पारुराम (34) को सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से निरन्तर संपर्क में है। इस पर सीआईडी इंटेलीजेंस जयपुर द्वारा उक्त व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार सतत निगरानी आरम्भ की गई। इन संदिग्धों को जासूसी गतिविधियों में लिप्त पाये जाने पर कार्रवाई कर पूछताछ शुरू की गई। केंद्रीय पूछताछ केन्द्र जयपुर पर सभी एजेंसियों द्वारा पूछताछ करने पर सामने आया कि रतन खान वर्ष 2012 से नियमित रूप से पाकिस्तान में रह रहे अपने रिश्तेदारों से मिलने के बहाने पाकिस्तान जाता रहता है। पाकिस्तान प्रवास के दौरान पाकिस्तानी आसूचना एजेंसियों के सम्पर्क में रहकर सीमावर्ती क्षेत्रों की गोपनीय सूचनाएं अपने मोबाइल फोन से तैयार कर सोशल मीडिया के माध्यम से भेजने की ट्रेनिंग प्राप्त की थी। पाकिस्तान में ट्रेनिंग प्राप्त कर भारत आने के पश्चात धनराशि के प्रलोभन में पाक हैंण्डलर के चाहे जाने पर प्रतिबंधित सीमावर्ती क्षेत्रों की फोटोग्राफी,वीडियो, लोकेशन आदि गोपनीय सूचनाएं पाक हैंण्डलर को अपने मोबाइल फोन से तैयार कर वाट्सएप द्वारा उपलब्ध करवा रहा था तथा पाकिस्तान के हैण्डलर से लगातार संपर्क में था।

इसी प्रकार बॉर्डर होमगार्ड में गार्ड मैन के पद पर पदस्थापित पारूराम द्वारा नागाणा कवास (बाडमेर) स्थित मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल मे सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हुए टर्मिनल व उसके आसपास स्थित अन्य प्रतिबंधित क्षेत्रों के फोटोग्राफ्स वीडियो एवं लोकेशन आदि महत्वपूर्ण व गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तानी खुफिया एजेन्सी की महिला हैंण्डलर के संपर्क में रहते हुए हनीट्रैप व धनराशि के प्रलोभन में आकर अपने मोबाइल फोन से तैयार कर सोशल मीडिया के माध्यम से उपलब्ध करवा रहा था। इसकी एवज में पारूराम को कई बार पाक हैण्डलर द्वारा पैसे का भुगतान भी किया गया। दोनों ही आरोपितों से की गई पूछताछ एवं तकनीकी अनुसंधान से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर स्थानीय एजेंट के तौर पर कार्य करते हुए बाड़मेर के सीमावर्ती क्षेत्र के प्रतिबंधित स्थानों की फोटोग्राफी वीडियो, लोकेशन एवं सामरिक महत्व की गोपनीय सूचनाएं आदि भेजने व उसके एवज में धनराशि प्राप्त करने की पुष्टि होने पर आरोपितों के विरुद्ध शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया किया गया है। दोनों मामलों में आरोपितों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

MadhyaBharat 31 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.