Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अनंतनाग मुठभेड़ में हिजबुल के टॉप कमांडर अशरफ मौलवी समेत 3 आतंकी ढेर
anantnaag,3 terrorists, top Hizbul commander, Ashraf Maulvi killed

अनंतनाग। अनंतनाग जिले के बटकूट पहलगाम इलाके में स्थित सिरचन टॉप पर आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों में हिजबुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर मोहम्मद अशरफ मौलवी भी है। कोकरनाग के तेंगपावा का रहने वाला मोहम्मद अशरफ टाप 10 मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था। वह सबसे ज्यादा लंबे समय तक जीवित रहा। 2013 में ही आतंकी बनने के बाद बहुत जल्द ही मोस्ट वांटेड आतंकी बन गया था।

शुक्रवार को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सेना की 3 आरआर बटालियन, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के एसओजी के जवान सिरचन टॉप पहुंचे और उन्होंने तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों को अपने पास आता देख उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। समाचार लिखे जाने तक सुरक्षाबलों ने अभी तक तीन आतंकियों को मार गिराया है। अन्य आतंकी बटकूट के पहाड़ी इलाके सिरचन टॉप में छिपे हुए हैं। सुरक्षा बलों ने आतंकियों को पूरी तरह से घेर रखा है ताकि जंगल में पेड़ों के पीछे छिपे आतंकी गोलीबारी की आड़ में बचकर न निकल जाएं। समाचार लिखे जाने तक सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी थी।

आईजीपी विजय कुमार ने अशरफ मौलवी समेत हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। घाटी में सबसे ज्यादा देर तक जीवित रहने वाला मोहम्मद अशरफ घाटी में आतंकियों की भर्ती करने में मुख्य भूमिका निभाता था। इसलिए उसका मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता है।

MadhyaBharat 6 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.