Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सिसोदिया के खिलाफ नहीं जारी है लुकआउट सर्कुलर
सिसोदिया के खिलाफ नहीं जारी है लुकआउट सर्कुलर

 

आप उतरी बचाव में ,केजरीवाल पर बीजेपी का निशाना 

दिल्ली की आबकारी नीति घोटाला माामले में आम आदमी पार्टी के  दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की परेशानी बढ़ती जा रही है। सुबह यह खबर तेजी से फैली कि मामले में मनीष सिसोदिया समेत 13 आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया  गया है। आरोपियों के विदेश भागने की आशंका में यह कार्रवाई की गई है। खुद मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बयानबाजी शुरू कर दी। हालांकि सच्चाई यह है कि सीबीआई की ओर से अभी इस तरह का कोई नोटिस जारी नहीं हुआ है।  सीबीआई ने कहा कि नोटिस जारी नहीं हुआ है, लेकिन जल्द जारी कर दिया जाएगा। वहीं सिसोदिया ने 'आपकी सारी रेड फैल हो गयी, कुछ नहीं मिला, एक पैसे की हेरा फेरी नहीं मिली, अब आपने लुक आउट नोटिस जारी किया है कि मनीष सिसोदिया मिल नहीं रहा। ये क्या नौटंकी है मोदी जी? मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूँ, बताइए कहाँ आना है? आपको मैं मिल नहीं रहा?'  लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'ऐसे समय जब आम इंसान महंगाई से जूझ रहा है, करोड़ों की संख्या में युवा बेरोज़गार हैं, केंद्र सरकार को सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर बेरोज़गारी और महंगाई से लड़ना चाहिए।उसकी बजाय ये पूरे देश से लड़ रहे हैं। रोज़ सुबह उठकर CBI ED का खेल शुरू कर देते हैं। ऐसे देश कैसे तरक़्क़ी करेगा?' आम आदमी पार्टी उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को निर्दोष बता रही है। भाजपा ने सिसोदिया से आगे बढ़ते हुए आबकारी नीति में गड़बड़ी के मामले में मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल को कठघरे में खड़ा कर दिया है। भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस मामले में भले ही सिसोदिया आरोपित नंबर वन हैं लेकिन किंगपिन केजरीवाल हैं।

 

MadhyaBharat 21 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.