Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पंजाब के मुख्यमंत्री मान को पेरिस जाने की नहीं मिली इजाजत
chandigarh, Punjab Chief Minister, America

चंडीगढ़ । विदेश मंत्रालय ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पेरिस और विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा को अमेरिका जाने की इजाजत नहीं दी है। विदेश मंत्रालय के इस फैसले को लेकर आम आदमी पार्टी की पंजाब प्रदेश इकाई ने केंद्र सरकार की आलोचना की है।

 

 

 

मुख्यमंत्री मान को पेरिस ओलंपिक में जाने की इजाजत केंद्र सरकार की तरफ से नहीं दी गई। मुख्यमंत्री मान 10 सदस्यीय प्रतिनिधीमंडल के साथ पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए जाना चाहते थे। हॉकी टीम जो 4 अगस्त को ओलिंपिक में क्वार्टर फाइनल मैच खेलेगी। टीम में ज्यादातर खिलाड़ी पंजाब के हैं। मुख्यमंत्री ने पेरिस जाने के लिए विदेश मंत्रालय से राजनीतिक मंजूरी मांगी थी। मान 3 अगस्त की रात को पेरिस के लिए फ्लाइट पकड़ना  चाहते थे ताकि भारतीय हॉकी टीम के मैच के लिए समय पर पहुंच सकें। मुख्यमंत्री को अगर विदेश जाने की अनुमति मिलती तो वह 9 अगस्त तक विदेश में रहते। मुख्यमंत्री मान के अलावा विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को भी विदेश जाने की अनुमति नहीं मिली। स्पीकर को एक सम्मेलन में भाग लेना था।

 

 

 

पायल विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक एवं स्टेट स्तरीय हॉकी खिलाड़ी रहे मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने इसकी निंदा की। साथ ही भाजपा सरकार को सीधे तौर पर एक प्रकार की चुनौती भी दी। ग्यासपुरा ने कहा कि वे इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। क्योंकि पेरिस ओलंपिक में पंजाब के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। हाकी टीम का बहुत अच्छा प्रदर्शन है। वे खुद पंजाब टीम के हाकी खिलाड़ी रहे हैं। केंद्र सरकार ने गलत राजनीति करते हुए भगवंत मान को वहां जाने से रोका है।

 

MadhyaBharat 3 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.