Since: 23-09-2009
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय माकन को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी पवन कुमार बंसल संभाल रहे थे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री माकन की नियुक्ति की जानकारी पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को एक विज्ञप्ति के जरिए दी।
दो जनवरी 1964 को जन्मे अजय माकन दो बार संसद सदस्य और तीन बार दिल्ली विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। वे केंद्र और दिल्ली सरकार में मंत्री रहे हैं। केंद्र की मनमोहन सरकार में उन्होंने खेल एवं युवा मामलों के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और गृह राज्यमंत्री के रूप में कार्य किया।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |