Since: 23-09-2009

  Latest News :
कांग्रेस और पाकिस्तान के इरादे और एजेंडा एक: अमित शाह.   केंद्र ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास के लिए कई सुधार किए: प्रधानमंत्री.   भारत अब हिंद महासागर क्षेत्र में एक पसंदीदा सुरक्षा साझेदार : रक्षा मंत्री.   सलमान खान के पिता को जान से मारने की धमकी.   कोलकाता में डॉक्टरों और सरकार की बैठक रही बेनतीजा.   जम्मू-कश्मीर में पहली बार दहशतगर्दी के बिना चुनाव हुआ : मोदी.   रतलाम का सीएम राइज विनोबा स्‍कूल विश्‍व के सौ स्‍कूलों में टॉप- 3 स्कूल में शामिल.   किसानों के हक के लिए न्याय यात्रा जारी रहेगी: जीतू पटवारी.   राष्ट्रपति मुर्मू ने उज्‍जैन में देखी स्वच्छता ही सेवा अभियान की प्रदर्शनी.   भाेपाल में बच्ची से दुष्‍कर्म मामले में विरोध प्रदर्शन के बीच स्कूल सील.   राष्ट्रपति मुर्मू ने उज्जैन के श्रीमहाकाल परिसर में स्वच्छता के लिये किया श्रमदान.   श्रमिकों के लिए विकसित हो रहवास सुविधाः मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव ने की कलेक्टर से मुलाकात.   भारत की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होगी सशक्त उपस्थिति : मुख्यमंत्री साय.   साय सरकार ने किया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को निलंबित.   छत्तीसगढ़ में अब तक 1095.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की हौसला अफ़ज़ाई पर नक्सल पीड़ितों का जंतर मंतर पर आंदोलन.   प्रधान आरक्षक के दाेनाें बच्चों की पूरी जिम्मेदारी सरकार उठाएगी : केदार कश्यप.  
भारत ने ऐतिहासिक चुनाव सुधारों की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया : अमित शाह
new delhi,  historic electoral reforms,  Amit Shah

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक देश एक चुनाव’ पर केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय का स्वागत करते हुए बुधवार को कहा कि भारत ने ऐतिहासिक चुनाव सुधारों की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।

केंद्रीय मंत्री शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत में परिवर्तनकारी सुधार हो रहे हैं। आज इस दिशा में भारत ने ऐतिहासिक चुनाव सुधारों की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है, क्योंकि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक राष्ट्र एक चुनाव पर उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि यह स्वच्छ और वित्तीय रूप से कुशल चुनावों के माध्यम से हमारे लोकतंत्र को मजबूत करने और संसाधनों के अधिक उत्पादक आवंटन के माध्यम से आर्थिक विकास को गति देने की मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को ‘एक देश, एक चुनाव’ से जुड़ी पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों को मंजूरी प्रदान कर दी। समिति ने देश में केन्द्र, राज्यों और स्थानीय निकायों के एक साथ चुनाव कराने से जुड़ी व्यवस्था पर अपनी सिफारिशें प्रदान की हैं। अब सरकार इस विषय पर व्यापक समर्थन जुटाने का प्रयास करेगी और समय आने पर इस पर संविधान संशोधन विधेयक लाया जाएगा।

MadhyaBharat 18 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.