Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की आहट
srinagar,  assembly elections , Jammu and Kashmir

श्रीनगर । भारत निर्वाचन आयोग की आला टीम नई दिल्ली से गुरुवार सुबह श्रीनगर पहुंच गई। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग की यह टीम तीन दिन तक जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेगी।

 

यह टीम शेरे-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगी। जम्मू-कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने मंगलवार को विभिन्न राजनीतिक दलों को पत्र जारी कर टीम के साथ बैठक के लिए आमंत्रित किया था।

 

अधिकारियों ने बताया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी), पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी), भाजपा, कांग्रेस और जम्मू-कश्मीर पैंथर्स पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि टीम से मिलने पहुंचे हैं। केंद्रशासित प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी पीके पोल सहित पुलिस और नागरिक प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं ।

 

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने राज्य में चुनाव कराने के लिए 30 सितंबर की समय सीमा तय की है। कुमार के साथ चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसएस संधू भी श्रीनगर पहुंचे हैं। टीम सभी जिला चुनाव अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ-साथ मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ भी तैयारियों की समीक्षा करेगा।

 

बताया गया है कि टीम 10 अगस्त को जम्मू में प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों साथ भी समीक्षा बैठक करेगा। इसके बाद आयोग की जम्मू में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। कुमार ने इस साल मार्च की शुरुआत में केंद्र शासित प्रदेश का दौरा किया था। उन्होंने आश्वासन दिया था कि जल्द ही जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराए जाएंगे।

 

जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान के बाद कुमार ने कहा था कि यह सक्रिय भागीदारी जल्द ही होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सकारात्मक बात है।

 

MadhyaBharat 8 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.