Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा
kathua, Pakistani balloon ,Jammu and Kashmir

कठुआ। जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर के ग्राम सपालवां में शनिवार को एक बड़ा पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। गुब्बारे पर पीआईए लिखा था। खेत में मिले गुब्बारे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने गुब्बारे को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शनिवार तड़के सपालवां में स्थानीय लोगों ने गुब्बारा पड़ा देखा। आशंका है कि यह गुब्बारा पाकिस्तान की ओर से आया है। इस पर पीआईए लिखा हुआ है, जिसका अर्थ पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लगाया जा रहा है। इससे पहले भी कई बार पीआईए लिखे गुब्बारों को पुलिस जब्त कर चुकी है। पुलिस ने गुब्बारा मिलने के बाद इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। सूचना मिलने के बाद एजेंसियां भी पूरी तरह से सतर्क हो गई हैं।

 

सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि कहीं पाकिस्तान की ओर से ध्यान भटकाने की यह साजिश तो नहीं, क्योंकि पाकिस्तान की ओर से ड्रोन ड्रापिंग के मामले भी सामने आ चुके हैं। ड्रोन ड्रापिंग से पाकिस्तान लगातार कभी हथियार तो कभी नशीले पदार्थों की खेप भेजता है, जबकि ऐसे कई मामलों को पुलिस और एजेंसियां विफल भी कर चुकी हैं।

MadhyaBharat 10 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.