Since: 23-09-2009
चीनी के निर्यात पर प्रतिबंध अगले वर्ष 31 अक्तूबर तक लागू रहेगा
केन्द्र सरकार ने चीनी के निर्यात पर प्रतिबंध और एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। यह निर्णय इस महीने की 31 तारीख से लागू होगा। घरेलू बाज़ारों में चीनी की उपलब्धता बढ़ाने और कीमतों पर नियंत्रण के लिए यह निर्णय लिया गया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय ने एक अधिसूचना में कहा कि चीनी के निर्यात पर प्रतिबंध अगले वर्ष 31 अक्तूबर तक लागू रहेगा। अधिसूचना के अनुसार यूरोपीय संघ और अमरीका को चीनी निर्यात पर यह पाबंदी लागू नहीं होगी। केंद्र सरकार ने घरेलू बाजार में चीनी के दामों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए चीनी के निर्यात पर लगी रोक को सीधे एक साल के लिए और बढ़ा दिया है। इस साल मई में चीनी के निर्यात पर रोक लगाया गया था, जो 31 अक्टूबर, 2022 तक लागू था। एक सर्कुलर में इस सीमा को 31 अक्टूबर, 2023 तक बढ़ा दिया गया है. भारत, जोकि दुनिया का सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश बन चुका है, वो अगले एक साल में कुछ अपवादों को छोड़कर चीनी का निर्यात नहीं करेगा. सर्कुलर के मुताबिक, यह आदेश 31 अक्टूबर, 2023 या अगले आदेश तक, जो भी पहले आए, तक लागू रहेगा।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |